IND vs ZIM 3rd ODI: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 290 रन का लक्ष्य, शुभमन गिल ने जड़ा शतक

भारत और जिम्बाब्वे की बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 22 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे की बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 08 विकेट खोकर 289 रन बनाए। मेजबान टीम को जीत के लिए 290 रनों की दरकार है। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक तो वहीं ईशान किशन ने अर्धशतक जड़ा। भारत ने सीरीज का पहला मैच 10 विकेट और दूसरा वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। आज केएल राहुल एंड कंपनी की नजर क्लीन स्वीप पर है।

गिल ने जड़ा शतक

गिल ने जड़ा शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान केएल राहुल 46 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे वनडे में राहुल ने मात्र 1 रन बनाया था। 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। ओपनर शिखर धवन 68 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। ईशान ने जहां अर्धशतक तो वहीं गिल ने शतक जड़ा। ईशान ने 61 गेंदों पर 50, गिल 97 गेंदों पर 130, संजू ने 15, शार्दुल ने 9, अक्षर और हुड्ड ने 1-1 रन बनाया। कुलदीप 2 और चाहर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

ब्रैड इवांस ने झटके 5 विकेट

ब्रैड इवांस ने झटके 5 विकेट

जिम्बाब्वे ने आज के मुकाबले में 7 गेंदबाजों को आजमाया। रिचर्ड नगारवा ने 9 ओवर में 58 रन खर्च किए। विक्टर न्याउची ने 10 ओवर में 48 रन लुटाए और 1 विकेट चटकाया। ब्रैड इवांस जिम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 54 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सिकंदर रज़ा ने 10 ओवर में 39 रन, ल्यूक जोंगवे ने 5 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं सीन विलियम्स ने 5 ओवर में 30 रन और टोनी मुनयोंगा ने 1 ओवर में 10 रन दिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

  • भारत: शिखर धवन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, आवेश खान।
  • जिम्बाब्वे: ताकुद्ज़्वानाशे कैटानो, इनोसेंट कैया, टोनी मुनयोंगा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

  • भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
  • जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+