IND vs ZIM 2nd ODI: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 162 रनों का लक्ष्य, शार्दुल ने चटकाए 3 विकेट

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 20 अगस्त: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की धीमी शुरुआत रही। जिम्बाब्वे ने 38.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। भारत को जीत के लिए लिए 162 रनों की दरकार है। टीम इंडिया अगर इस मैच को जीतती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। भारत ने पहला वनडे 10 विकेट से जीता था।

Recommended Video

    IND vs ZIM 2022: Mohammed Siraj की किफायती गेंदबाजी, हैरान कर देगा आंकड़ा | वनइंडिया हिन्दी *Cricket
    सीन विलियम्स ने बनाए 42 रन

    सीन विलियम्स ने बनाए 42 रन

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 9वें ओवर में मेहमान टीम का पहला विकेट गिरा। ताकुदज़वानाशे कैतानो 32 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। 12वें ओवर की पहली गेंद पर इनोसेंट काइया 27 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान रेजिस चकबवा ठाकुर का शिकार बने। उन्होंने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। उनके अलावा वेस्ले मधेवेरे ने 12 गेंदों पर 2, सिकंदर रज़ा ने 31 गेंदों पर 16, सीन विलियम्स ने 42 गेंदों पर 42, ल्यूक जोंगवे ने 6, ब्रैड इवांस ने 9 रन बनाए, विक्टर न्याउची और तनाका चिवंगा खाता भी नहीं खोल सके। रेयान बर्ल 39 रन बनाकर नाबाद रहे।

    शार्दुल की शानदार गेंदबाजी

    शार्दुल की शानदार गेंदबाजी

    दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया गया। पिछले मैच के हीरो दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। शार्दुल ने भी इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 07 ओवर में 38 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज को 1, प्रसिद्ध कृष्णा को 1, कुलदीप यादव को 1 और दीपक हुड्डा को 1 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली।

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    दोनों टीमों की प्लेइंग 11

    • भारत: शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
    • जिम्बाब्वे: इनोसेंट काइया, ताकुदज़वानाशे कैतानो, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।
    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    • भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
    • जिम्बाब्वे: रयान बर्ल, रेजिस चकाब्वा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज़्वानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याराउ, विक्टर न्याराउ। मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+