Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs WI: कौन हैं एन जगदीशन? ऋषभ पंत की जगह टीम में मिला मौका, बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND vs WI Test, Who is N Jagadeesan: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली भारतीय घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार टीम में कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं। बीसीसीआई की चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने गुरुवार, 25 सितंबर को इस टीम की घोषणा की। टीम में कुछ नए चेहरे को भी शामिल किया गया है।

रवींद्र जडेजा को बनाया गया उपकप्तान (IND vs WI Test, Who is N Jagadeesan)

भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल पहले से ही टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं और इंग्लैंड दौरे पर टीम को 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराने के बाद अब वह घरेलू सरजमीं पर पहली बार कप्तानी करेंगे। वहीं, बल्लेबाज करुण नायर को टीम से बाहर कर दिया गया है। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जिसकी वजह से उन्हें इस बार मौका नहीं मिला।

N Jagadeesan 1

ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर

दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की वापसी हुई है, जो घरेलू क्रिकेट और ए-टीम के दौरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। टीम इंडिया को झटका तब लगा जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में उन्हें पैर में चोट लगी थी, जिससे वह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनके अलावा, शार्दुल ठाकुर को भी इस बार टीम में जगह नहीं दी गई।

कौन हैं एन. जगदीशन

फैंस की नजरें एन. जगदीशन पर रहेगी। जगदीशन का पूरा नाम नारायण जगदीशन है, तमिलनाडु के एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। 29 वर्षीय जगदीशन को हाल ही में भारतीय टीम में जगह मिली थी। वह तमिलनाडु के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता और परिपक्वता साफ झलकती है। यही वजह है कि उन्हें टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया गया है।

ऐसा रहा है एन. जगदीशन का करियर

एन. जगदीशन के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 54 मैचों में 50.49 की प्रभावशाली औसत से 3686 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है, जहां उन्होंने 64 मैचों में 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 9 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं। टी20 क्रिकेट में भी जगदीशन ने अपनी छाप छोड़ी है। 66 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 31.38 की औसत से 1475 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं जगदीशन

जगदीशन की सबसे बड़ी उपलब्धि विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में आई, जब उन्होंने लगातार पांच लिस्ट-ए मैचों में शतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेला है, जहां उन्होंने 13 मैचों में 162 रन बनाए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+