IND vs WI T20: रोवमैन पॉवेल ने बताया क्या होगा इस सीरीज में सफलता का मंत्र
West Indies vs India T20 series: रोवमैन पॉवेल की वेस्टइंडीज टीम ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करके भारत के इस दौरे पर अपनी टीम को वो दिया है जो उन्हें वनडे व टेस्ट में नहीं मिल सका था।
वह है, सीरीज के पहले ही मैच में जीत। वेस्टइंडीज ने पहला टी20 मुकाबला 4 रनों से जीत लिया। अभी चार मैच और होने बाकी है जिसके लिए कैरेबियन टीम काफी उम्मीदें लगा रही है।

पॉवेल का मानना है कि मिडिल ओवर में बल्लेबाजों का टिकना सीरीज का भाग्य तय करेगा। साथ ही वेस्टइंडीज बल्लेबाज कैसे भारत के स्पिनरों का सामना करते हैं। ये दो बातें सीरीज का फैसला करने में अहम रहेंगी।
ESPNcricinfo के मुताबिक पॉवेल ने कहा कि, "हमें हमेशा से पता था कि नयी गेंद हमें रन दिलाएगी। पावरप्ले हमेशा अच्छा होने वाला था, और फिर बीच में धीमा होने वाला था, क्योंकि उनके पास बहुत सारे अच्छे स्पिनर हैं।"
"इस सीरीज का फैसला इस पर होगा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बीच के ओवरों में स्पिन को कैसे खेलते हैं। अगर हम उन ओवरों में स्पिन को अच्छी तरह से खेलते हैं, तो हमारे पास बहुत सारे बल्लेबाज हैं जो बड़े हिटर हैं। कई बाए हाथ के बल्लेबाज हैं, जिसमें शिमरोन हेटमायर, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन हैं। ये उन बीच के ओवरों के लिए बहुत, बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं।"
ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ सबसे कम T20I टारगेट डिफेंड करने वाली चौथी टीम बनी वेस्टइंडीज, नंबर एक पर कौन है?
पहले मैच में भारत तीन स्पिनरों के साथ उतरा था। कुलचा के अलावा अक्षर पटेल भी खेले थे। बल्लेबाजी में पॉवेल सर्वोच्च स्कोरर थे, उनके साथ निकोलस पूरन ने भी बढ़िया बैटिंग की थी।
पॉवेल ने कहा, "भारतीय स्पिनरों को बॉलिंग करते देख मुझे लगा, हमारे पास एक स्पिनर कम पड़ गया है, लेकिन हमने अपनी स्किल पर भरोसा दिखाया। हमें पता था कि हमारे तेज गेंदबाज भारतीयों के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications