इस गेंदबाज के सामने पूरी तरह फेल हैं वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान, क्या प्लेइंग 11 में मिलेगी इस स्पिनर को जगह?
भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच ब्रायन लारा स्टेडियम में टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। ये मुकाबला दो युवा टीमों के बीच होने जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टेस्ट क्रिकेट में जहां पूरी तरह से समर्पण किया था, तो वनडे में थोड़ा बेहतर लगी थी। अब उनके सामने पसंदीदा टी20 फॉर्मेट है।
ऐसे में दोनों टीमों के बीच अगर कोई सीरीज सबसे ज्यादा रोमांच पैदा करेगी, तो वह यही पांच मैचों की टी20 सीरीज है। भारत इससे पहले 1-0 से टेस्ट और 2-1 से वनडे सीरीज जीत चुका है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पास अपनी स्क्वॉड में एक ऐसा युवा तेज गेंदबाज भी है जिसने वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पॉवेल की हालत खस्ता की हुई है। ये हैं कलाई के स्पिनर रवि बिश्नोई, जिनको चहल और कुलदीप के बाद भारत का अगला बड़ा कलाई स्पिनर कहा जाता है।
रवि ने पॉवेल के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 35 गेंदें फेंकी और उनका रिकॉर्ड सुनकर कोई भी चौंक सकता है। बिश्नोई ने इन 35 गेंदों में पॉवेल को 5 बार चलता किया है। पॉवेल इन गेंदों पर मात्र 28 ही रन बना सके हैं। बिश्नोई के सामने पॉवेल का डॉट बॉल प्रतिशत भी 54.29 रहता है।
कुल मिलाकर विंडीज कप्तान की हालत रवि के सामने पतली है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या इस युवा स्पिनर को आज के मैच में मौका मिलेगा? तो कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की मौजूदगी में यह आसान नहीं होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव का वेस्टइंडीज के खिलाफ कहर बरपाने वाला रिकॉर्ड, आज के मैच में हो सकती है रनों की बौछार
खासकर कुलदीप जैसी फॉर्म में हैं, उन्होंने वनडे क्रिकेट में धमाल गेंदबाजी की है, टीम शायद ही उनकी लय को तोड़ना चाहेगी। दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल जैसा गेंदबाज है, जो पूरी वनडे सीरीज से बाहर बैठा रहा। ऐसे में चहल को अब मौका देकर भरपाई की जा सकती है।
साथ ही, ये भी संभव है चहल या कुलदीप में फिर से कोई एक ही खेले और टीम दूसरे स्पिनर के तौर पर अक्षर पटेल का इस्तेमाल करे क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक प्रोपर टी20 बल्लेबाज जैसी क्षमताएं दिखाई हैं। इस सब परिस्थितियों में रवि बिश्नोई की डगर मुश्किल है, लेकिन फिर भी उनको जगह मिलती है तो एक बार फिर पॉवेल के सामने उनकी गेंदबाजी देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications