विश्व कप का सपना देखने से पहले, शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान- टीम के लिए खेलता हूं, अपनी जगह के लिए नहींं
IND vs WI: भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर लगातार विकेट निकालने की क्षमता और निचले क्रम पर बढ़िया बैटिंग करने के चलते टीम के लिए बहुत अहम बन जाते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट लिए।
शार्दुल का बल्ले से नंबर नहीं आया, पर उनकी बैटिंग के बारे में सभी जानते हैं। यह ऑलराउंडर जानता है कि हार्दिक पांड्या की उपस्थिति में शायद उनके लिए विश्व कप में जगह बनाना आसान नहीं है, लेकिन वे टीम के लिए खेलते रहेंगे, ना कि अपनी जगह पक्की करने के लिए।

ठाकुर ने तीसरे वनडे मैच में 4 विकेट निकालने के बाद ये बात कही। उन्होंने आगे कहा, "मैं हमेशा मौका मिलने पर टीम की सफलता में योगदान देने की कोशिश करता हूं। यही मेरी सोच-प्रक्रिया है- चाहे वो बैटिंग, बॉलिंग या फिल्डिंग हो। मैं टीम में अपनी जगह के लिए नहीं खेलता। अगर मैं ऐसा करूंगा तो नहीं खेल पाऊंगा।"
ठाकुर ने आगे कहा, "भले ही टीम प्रबंधन मुझे विश्व कप के लिए नहीं चुने, यह उनका फैसला होगा, मैं ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। मेरे लिए यह सोचना गलत होगा कि मुझे अपनी जगह के लिए खेलना है, मैं अपना काम करूंगा और चला जाऊंगा। मुझे यह देखना होगा कि मैच की स्थिति क्या है और टीम की आवश्यकता क्या है, मुझे पर्सनल सफलता मिलती है या नहीं, ये माये नहीं रखता। चाहे कुछ भी हो, मैं टीम के लिए खेलने और प्रभाव छोड़ने की कोशिश करूंगा।"
यह भी पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल ने शानदार पारी खेलकर भारत को जिताया, शतक से चूकने का मलाल रह गया
बता दें, भारत ने तीसरे वनडे मैच को 200 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। अब पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच कल से खेला जाएगा। ये सीरीज 13 अगस्त तक चलेगी। दिलचस्प बात ये है कि शार्दुल ठाकुर को इस टीम में जगह नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications