कैच छूटा तो भुवी के सामने ही बॉल पर मारी लात, रोहित के नए रूप से फैंस हैरान- VIDEO
नई दिल्ली, 19 फरवरी: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरा T20 मुकाबला जीतने के बाद भारत की कई क्षेत्रों में तारीफ की लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन फील्डिंग में हुआ उससे रोहित खुश नहीं दिखाई दिए। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज जीती है लेकिन वे चाहते हैं कि टीम इंडिया के कैचिंग स्टैंडर्ड थोड़े और अच्छे हो। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में हुए दूसरे टी-20 मुकाबले में अहम मौके पर कुछ कैच छूटे जिसको लेकर रोहित यह बात कर रहे थे। अंत में यह मुकाबला थोड़ा नजदीकी साबित हुआ और रोहित शर्मा का मानना है ऐसा कैच छूटने के चलते हुआ है।

रोहित का रिएक्शन देखने लायक-
इससे पहले मैच के दौरान रोहित का रिएक्शन तब देखने लायक था जब भुवनेश्वर कुमार ने अपनी ही गेंद पर एक ऊंचा कैच छोड़ दिया। रोहित शर्मा के झुंझलाहट भरे रिएक्शन ने कई फैंस की नजरों में आने का काम किया है। भुवनेश्वर कुमार ने धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे रॉमन पॉवेल का एक साधारण सा कैच छोड़ दिया था। यह मैच की काफी अहम स्टेज भी थी और रोहित शर्मा ने हताशा में गेंद को अपने पैर से एक तरफ फेंक दिया और उसके बाद वह काफी गुस्से में भी दिखाई दिए। जब रोहित ने गेंद को अपने पैरे से आगे की ओर धकेला तो विपक्षी टीम को एक अतिरिक्त रन भी मिल गया।
वेस्टइंडीज की पारी के 16वें ओवर में हुआ मामला-
यह वाक्या वेस्टइंडीज की पारी के 16वें ओवर में हुआ जब निकोलस पूरन और पावेल ने अपने-अपने अर्धशतक लगाकर वेस्टइंडीज को 187 रनों के टारगेट वाले मुकाबले में वापस जिंदा कर दिया था। भुवनेश्वर कुमार ने तब एक शॉर्ट लेंथ बॉल फेंकी जिसको पावेल ने लॉन्ग-ऑन की तरफ स्मैक करने की कोशिश की लेकिन यह गेंद बल्ले के टॉप पर लगी और हवा में उछल गई लेकिन भारतीय गेंदबाज कैच का अंदाजा भागने में नाकामयाब रहे।
बॉल को किक मारने की रोहित शर्मा की वीडियो
रोहित शर्मा भुवनेश्वर कुमार के पास ही खड़े थे और उन्होंने गेंद को गुस्से में अपने पैर से आगे की ओर धकेल दिया। भारतीय कप्तान ने ऋषभ पंत की ओर भी हताशा से देखा कि विकेटकीपर ने खतरनाक दिखाई दे रहे पॉवेल का कैच करने का प्रयास नहीं किया। बॉल को किक मारने की रोहित शर्मा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और क्रिकेट फैंस भारतीय कप्तान के इस नए रूप से काफी हैरत में पड़ गए हैं।
एक लीडर को इस तरह की झुंझलाहट नहीं दिखानी चाहिए
फैंस का मानना है कि एक लीडर को इस तरह की झुंझलाहट नहीं दिखानी चाहिए क्योंकि गलतियां होती हैं। भुवनेश्वर कुमार ने भले ही कैच छोड़ दिया लेकिन बाद में उन्होंने जो 19वां ओवर फेंका था वही भारत की जीत का कारण भी बना। भुवनेश्वर कुमार ने 19 ओवर में केवल 4 ही रन खर्च किए थे और वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 25 रनों की दरकार थी। हर्षल पटेल ने इस लास्ट ओवर में अपनी नब्ज को पकड़ के रखा जिसके चलते भारत 8 रनों की रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रहा। रोहित शर्मा ने मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार द्वारा प्रेशर में किए प्रदर्शन की सराहना भी की।












Click it and Unblock the Notifications