पंत ने ओपनिंग से मना किया तो सूर्यकुमार आए? 'पर्दे के पीछे कुछ चल रहा है जो हमकों नहीं पता'
नई दिल्ली, 5 अगस्त: वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम लगातार ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर रही है जिसने कई लोगों को हैरान किया है। इससे पहले दबी जुबान में यह बात सामने आ चुकी है कि जब विराट कोहली टीम में आएंगे तो उनको प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए ओपनरों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। क्योंकि ऐसे खिलाड़ी ओपन कर रहे हैं जो निचले क्रम के या मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। इनमें आप ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव का नाम ले सकते हैं।

पहले तो ऋषभ पंत को बतौर ओपनर भेजा
भारत ने सबसे पहले तो ऋषभ पंत को बतौर ओपनर भेजा और अब सूर्यकुमार यादव को भी भेज कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे में भारत के पूर्व फील्डिंग कोच रह चुके आर श्रीधर ने इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। कई फैंस की तरह आर श्रीधर भी हैरान हैं कि यह क्या हो रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से इस बारे में वे भी कुछ नहीं जानते कि इसके पीछे की वजह क्या है।

आर श्रीधर हैरान हैं
अपने कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया की फील्डिंग को मजबूत करने वाले श्रीधर इस बात को स्वीकार करते हैं कि वह सूर्यकुमार यादव को मौजूदा वेस्टइंडीज t20 सीरीज में ओपनर के तौर पर देखने से हैरान है। सभी जानते हैं कि केएल राहुल नहीं खेले हैं। ऐसे में भारतीय टीम ने जमकर प्रयोग किए। यहां पर रोहित शर्मा अपनी जगह पर स्थिर रहते हैं लेकिन उनके पार्टनर बदलते रहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो मुकाबलों में ऐसे ही पंत आए थे।

पता ही नहीं है कि क्या हो रहा है
अब मौजूदा श्रृंखला में आप यादव को देख रहे हैं। आप या तो इस कदम की सराहना कर सकते हैं या फिर आलोचना लेकिन भारतीय टीम अपने प्रयोग करने के मूड से निकलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए पूर्व फील्डिंग कोच ने कहा कि भारतीय टीम में कुछ ऐसा चल रहा है जिसके बारे में बहुत से लोगों को जागरूकता ही नहीं है। कुछ लोगों को पता ही नहीं है कि क्या हो रहा है। श्रीधर कहते हैं जब मैंने सूर्यकुमार यादव को रोहित के साथ बल्लेबाजी करते हुए देखा तो मैं इस फैसले से चौक गया था।

कुछ तो घटित हो ही रहा है
तभी मैंने तुरंत यह चेक किया कि क्या ऋषभ पंत खेल रहे हैं या फिर नहीं। और वह खेल रहे थे, तो जाहिर बात है कि टीम में ऐसा कुछ चल रहा है जिसके बारे में हम लोगों को अभी तक नहीं पता है। भारत के ड्रेसिंग रूम में कुछ तो चल ही रहा है। कुछ तो घटित हो ही रहा है जिसके बारे में हम जागरूक नहीं है। वरना मुझे नहीं लगता कि यह मैनेजमेंट इतनी आसानी से बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करता रहेगा। यह मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए जाना जाता है। उनको मौके देने के लिए जाना जाता है ताकि वह अपने आप को साबित करने के लिए और अपने कौशल को दिखाने के लिए पर्याप्त समय ले सके।
तो ऐसे में में काफी हैरान हूं कि सूर्यकुमार यादव ओपनिंग में आए।

कुछ ऐसा चल रहा है जिसके बारे में हम नहीं जानते
श्रीधर आगे कहते हैं कि वह नहीं जानते यह बदलाव क्यों हो रहा है। वे वास्तव में ऐसे नहीं जानते। हो सकता है कि ऋषभ पंत ओपनिंग करना चाहते ही नहीं। या फिर यह भी हो सकता है कि भारतीय टीम ओपनिंग के बाकी विकल्पों पर गौर कर रही हो। निश्चित तौर पर केएल राहुल को इस श्रंखला में खेलना था लेकिन वे नहीं खेल पाए। केएल राहुल को खेलने के लिए काफी समय लेना था और उन्होंने ऐसे में अपने कदम वापस खींच लिए। मुझे लगता है कि शायद यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि एक खिलाड़ी के गैप को भरना था लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि शायद यह कुछ ऐसी बात है जिसके बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। कुछ ऐसा चल रहा है जिसके बारे में हम नहीं जानते।












Click it and Unblock the Notifications