IND vs WI : मयंक अग्रवाल हुए ODI टीम में शामिल, कोरोना की चपेट में आए 7 सदस्य
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार, 2 फरवरी को मयंक अग्रवाल को विंडीज के खिलाफ वनडे के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल कर लिया है। भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों और एक स्टैंड-बाय खिलाड़ी सहित कुल 7 सदस्य कोरोना की चपेट में आए हैं, जिसके बाद यह फैसला बीसीसीआई द्वारा लिया गया है। भारत 6 फरवरी से अहमदाबाद में 3 मैचों की सीरीज में विंडीज से भिड़ेगा, जिसके बाद वे कोलकाता में 16 फरवरी से 3 T20आई खेलेंगे।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : ये हैं वो टाॅप-3 विदेशी विकेटकीपर, जो बिक सकते हैं करोड़ों में

कर सकते हैं ओपनिंग
आनन-फानन में मंयक को टीम के साथ जोड़ने का मतलब यह है कि वह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। मध्यक्रम में अय्यर की गैरमाैजूदगी में केएल राहुल भी भूमिका निभा सकते हैं। राहुल पहले भी कई बार मध्यक्रम में सफल साबित हुए हैं। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रुतुराज गायकवाड़ और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तीन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कोविड-19 के लिए पाॅजिटिव रिपोर्ट पाई है। स्टैंडबाय खिलाड़ी नवदीप सैनी ने भी कोरोना की चपेट में आए हैं। इनके अलावा फिल्डिंग कोच टी दिलीप, सिक्योरिटी लाइजनिंग ऑफिसर बी लोकेश, स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

अहमदाबाद आने से पहले थी नेगेटिव रिपोर्ट
बीसीसीआई की मेडिकल टीम खिलाड़ियों की निगरानी कर रही है और पूरी तरह से ठीक होने तक वे अलग-थलग रहेंगे। बीसीसीआई ने कहा, "सदस्यों को विंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और टी20आई सीरीज के लिए 31 जनवरी 2022 को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। प्रत्येक सदस्य को अहमदाबाद की यात्रा शुरू करने से पहले घर पर आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजरने के लिए भी कहा गया था और तब नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही उन्होंने यात्रा शुरू की थी। पहले 31 जनवरी को धवन और नवदीप सैनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फिर 1 फरवरी को रुतुराज गायकवाड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि एक दिन पहले हुए उनके टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। दो फरवरी को अय्यर की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई गई।''

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दर्शकों को आने की नहीं अनुमति
विंडीज के खिलाफ वनडे और टी20आई सीरीज दोनों में भारत की अगुवाई रोहित शर्मा करेंगे। कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में मेहमान बुधवार को घर में एक टी20आई सीरीज में इंग्लैंड पर अपनी जीत के बाद अहमदाबाद पहुंचे। शुरू में बीसीसीआई ने अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, कटक, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम को ODI और T20आई सीरीज के लिए चुना था। हालांकि, बोर्ड ने शिविर के बीच कोविड -19 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अहमदाबाद को वनडे और कोलकाता को टी20आई सीरीज के लिए चुना। गुजरात क्रिकेट संघ ने इस सप्ताह की शुरुआत में पुष्टि की थी कि देश में ओमिक्रोन खतरे के कारण प्रशंसकों को नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टैंड से मैच देखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, बंगाल क्रिकेट संघ ने कहा कि ईडन गार्डन्स की टी20आई सीरीज के लिए अधिकतम 70 प्रतिशत उपस्थिति होगी












Click it and Unblock the Notifications