लंबे समय से ऐसा प्रदर्शन करने के लिए तरस रहा था- मैन ऑफ द मैच साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा
नई दिल्लीः भारत के युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्टइंडीज को हराने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी हरा दिया है और यह श्रंखला यहीं पर जीत भी ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में भारत को अजय बढ़त दिलाने में प्रसिद्ध कृष्णा प्लेयर ऑफ द मैच साबित हुए क्योंकि उन्होंने 9 ओवर में 3 मेडन फेंक कर केवल 12 रन खर्च करके चार कैरेबियाई खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।

कृष्णा ने सबसे पहले ब्रेडन किंग को चलता किया जो 18 रन बनाकर खेल रहे थे और उसके बाद डेरेन ब्रावो को भी पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। कृष्णा के अगले शिकार इस मैच में कप्तानी कर रहे निकोलस पूरन बने जो 9 रन बनाकर आउट हुए और केमार रोच भारत के युवा गेंदबाज के अंतिम शिकार बने। कृष्णा इस प्रदर्शन के बाद बहुत खुश हैं और उन्होंने मैच के बाद कहा है कि वह लंबे समय से ऐसा करने के लिए तरस रहे थे और वे बहुत खुश हैं कि हम मैच जीत गए।
कृष्ण कहते हैं, "मैं लगातार सही एरिया पर गेंद को हिट करने की ओर देख रहा था। जब मैं बैटिंग के लिए आया तो जानता था कि बोल अभी भी सीम कर रही है।" कृष्णा कहते हैं कि अगर कोई मैच से पहले उनको बता था कि वे इस मुकाबले में इतनी जबरदस्त फीगर हासिल करेंगे तो वह हंस देते।
कृष्णा कहते हैं कि, मैंने पिछले गेम में भी विकेट को देखा था और इस बार हमारे पास डिफेंड करने के लिए टोटल इतना कम था कि मैं ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकता था इसलिए मैंने केवल सही लाइन पर फोकस करने की ओर ध्यान दिया। मैं चाहता था कि लगातार सटीक तरह से गेंदबाजी करता रहूं क्योंकि सफेद गेंद क्रिकेट एक पावर गेम है।
इसके साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए फुल टाइम ओडीआई कप्तानी की शुरुआत भी शानदार हुई है और उन्होंने पहली ही सीरीज में अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत कर श्रंखला को यहीं पर सील कर दिया है। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 11 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और उसके बाद 16 फरवरी से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरु हो जाएगी जो कोलकाता के ईडन गार्डन में खेली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications