'आपको भी पता है कि ये आउट है' गुस्से में अंपायर पर जमकर बरसे जसप्रीत बुमराह, वीडियो तेजी से वायरल
IND vs WI: दिल्ली टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह का गुस्सा अंपायर के ऊपर उतर गया। भारतीय टीम ने जब रिव्यू लिया, तो बुमराह ने मुख्य अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ को जो कुछ भी कहा, वह माइक में रिकॉर्ड हो गया, इसका वीडियो भी वायरल हुआ।
विंडीज ओपनर जॉन कैम्पबेल के खिलाफ अपील को अंपायर ने नकार दिया था, इसके बाद थर्ड अंपायर ने भी इसे नॉट आउट दिया। तकनीक के आधार पर तीसरे अंपायर ने आउट नहीं दिया। बुमराह ने मुख्य अंपायर को जाकर बोल दिया कि यह आउट था और आपको मालूम है।

बुमराह को गुस्सा इस वजह से आया क्योंकि बल्लेबाज कैम्पबेल उस समय 99 के निजी स्कोर पर खेल रहे थे और पगबाधा की जोरदार अपील अंपायर ने ठुकरा दी थी। बुमराह ने लगभग इस बल्लेबाज का शतक रोक दिया था। इस दौरान बुमराह बोल पड़े कि ये आउट है। आप भी जानते हो, लेकिन टेक्नोलॉजी इसे साबित नहीं कर पा रही।
IND vs WI: तीसरे अंपायर ने नहीं दिया आउट
DRS के दौरान रिप्ले में दिखाई दिया कि गेंद पैड और बल्ले से के बेहद करीब थी और इस दौरान एक स्पाइक भी नज़र आ रहा था। अब तीसरे अंपायर ने क्लियर एविडेंस नहीं होने की वजह से वेस्टइंडीज के ओपनर को आउट नहीं दिया। बुमराह ने इसके बाद मैदानी अंपायर को सुनाया कि आपने इसे अच्छी तरह देखा था और यह आउट ही था। हालांकि बाद में ज्यादा बहस नहीं हुई।
IND vs WI: पारी से हार का खतरा टल गया
कैम्पबेल ने अपने 99 रनों को शतक में बदल दिया लेकिन बाद में ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। वह 115 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। 25 मैचों तक इन्तजार करने के बाद उनका सैकड़ा देखने को मिला। उधर उनके साथ खेल रहे शाई होप ने बी शतक जमाया। दोनों ने मिलकर फॉलोऑन के दौरान पारी से हार का खतरा टालने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications