जेसन होल्डर को मिली डर के आगे जीत, जिन 2 खिलाड़ियों से था खतरा, उनके ही खिलाफ बने 'प्लेयर ऑफ मैच'
Jason Holder's brilliance against India in 1st T20: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का बढ़िया आगाज करते हुए बॉलिंग में चमकदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का विकेट लिया।
इन विकेटों ने ना केवल भारत को बहुत नुकसान पहुंचाया बल्कि वेस्टइंडीज को 5 मैचों में टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त भी दिला दी है। इस वजह से होल्डर के प्रदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच के काबिल भी समझा गया। (Image- Social Media)

होल्डर के सामने इस मैच से पहले हार्दिक और यादव दो बड़ी चुनौती की तरह से थे। स्काई नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं, होल्डर के खिलाफ उनका रिकॉर्ड निर्मम रहा है, जहां होल्डर ने सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट में 39 गेंद फेंकी थी, जिसमें स्काई सिर्फ एक बार आउट हुए हैं और उन्होंने 70 रन ठोके थे। ये आंकड़ा पहले टी20 से पूर्व का था।
होल्डर ने इस बार यादव के सामने कसी हुई गेंदबाजी की। सूर्यकुमार वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के सामने ज्यादा खुल ही नहीं पाए। उन्होंने आउट होने से पहले 21 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली। होल्डर ने हेटमायर के हाथों कैच आउट कराके स्काई की पारी को समाप्त कर दिया।
ये भी पढ़ें- जेसन होल्डर की डबल मुसीबत, हार्दिक पांड्या की गेंदों से बचे, तो सूर्यकुमार यादव के बल्ले से पिटेंगे!
इसके बाद बात आती है होल्डर बनाम हार्दिक पांड्या की, जहां भारतीय ऑलराउंडर गेंदबाजी में होल्डर को बहुत तंग करता रहा है। जब होल्डर बैटिंग पर आते हैं तो टी20 में उन्होंने हार्दिक की 24 गेंदों का सामना किया है, जिसमें रन तो 29 बने हैं, पर तीन बार वे आउट हुए हैं। होल्डर हार्दिक की 41 प्रतिशत डॉट गेंद भी खेलते हैं। इस बार होल्डर ना केवल नाबाद रहे, बल्कि उन्होंने गेंदबाजी से हार्दिक पांड्या को भी आउट कर दिया।
हार्दिक को होल्डर ने बोल्ड करके उनकी 19 गेंदों पर 19 रनों की पारी का अंत कर दिया। इस तरह से होल्डर ने एक मैच में अपनी दो सबसे बड़ी चुनौतियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उल्टा खुद ही दोनों बल्लेबाजों पर हावी होकर बॉलिंग की और इनके विकेट लेकर भारत की हार में बड़ी भूमिका निभाई।
होल्डर ने 4 ओवर में 1 मेडन फेंकते हुए 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।












Click it and Unblock the Notifications