'ये उन बॉलर्स के साथ नाइंसाफी होगी जो...', क्या उमरान मलिक हैं टेस्ट के लिए रेडी? जानिए ईशांत ने क्या कहा
उमरान मलिक (Umran Malik) को टेस्ट मैच में लेने को लेकर काफी बातें होती रहती हैं। हाल ही में संजय मांजरेकर ने कहा था कि उमरान मलिक को वेस्टइंडीज जैसे दौरे (India vs West Indies) पर टेस्ट मैच में लेना चाहिए जहां उनकी तेज गेंदबाजी विपक्षी बल्लेबाजों के खिलाफ कमाल कर सकती है।
लेकिन भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) इस बात से ज्यादा इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि पहले तेज गेंदबाज को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने हुनर को मांज लेना चाहिए।

मलिक भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे फॉर्मेट में लगातार शामिल हो रहे हैं। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा है लेकिन टेस्ट मैचों में उन्हें नहीं लिया गया है। भारत ने टेस्ट सीरीज में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है लेकिन अभी उमरान का नंबर नहीं आया है।
जियो सिनेमा पर कमेंट्री करते हुए ईशांत शर्मा ने कहा, "उमरान मलिक के पास गति है, लेकिन कंसिस्टेंसी पर सवाल है। अगर आपको उससे टेस्ट क्रिकेट लंबे समय तक खिलाना है तो आप पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाओ और उसके बाद टेस्ट क्रिकेट में सिलेक्शन पा सकते हो।"
ईशांत को यह भी लगता है कि उमरान मलिक को बिना फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अनुभव हुए सीधे टेस्ट मैच में मौका देना उन गेंदबाजों के लिए ठीक नहीं होगा जो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उमरान मलिक का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी कोई खास अच्छा नहीं है
उमरान ने 7 फर्स्ट क्लास मैचों में केवल 12 विकेट लिए हैं और उनका औसत 47 के आसपास है। ईशांत मानते हैं कि उमरान अभी लाल गेंद के साथ लंबे स्पैल नहीं फेंक पाएंगे। अगर उनको फिर भी टेस्ट क्रिकेट में झोंक दिया गया तो इससे उनका करियर और भी होगा।
ये भी पढ़ें- IND vs WI: अश्विन ने दोनों पारियों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नचाया, हरभजन और कुंबले को भी पछाड़ा
इसके बजाय शर्मा अर्शदीप सिंह का उदाहरण देते हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 28.24 की औसत के साथ 33 विकेट चटकाए हैं। अर्शदीप हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप में भी केंट के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और उन्हें टेस्ट मैचों का संभावित दावेदार माना जा रहा है।
ईशांत कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में पुरानी गेंद से आप कितनी तेज गति से बॉलिंग कर सकते हैं यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें कोई शक नहीं कि उमरान अपनी रफ्तार से काफी लोगों को लुभाते हैं। बल्लेबाजों में कभी-कभी आतंक भी पैदा कर सकते हैं। लेकिन लाइन लेंथ की सटीकता ना होना उनके खिलाफ काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications