IND vs WI: अश्विन ने दोनों पारियों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नचाया, हरभजन और कुंबले को भी पछाड़ा
IND vs WI Test Series 2023: भारत में स्पिन की महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारतीय टेस्ट विकेटों के मामले में अब सिर्फ अनिल कुंबले से पीछे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमेनिका के विंडसर पार्क में 12 विकेट लेने के बाद यह गेंदबाज अपने 500 विकेटों की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है।

अश्विन, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले यह तीन ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बहुत विकेट हासिल किए हैं। अश्विन ने हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को तो काफी पहले पीछे छोड़ दिया है और अब वे अनिल कुंबले के 619 विकेटों का पीछा कर रहे हैं।
सर्वाधिक विकेट के मामले मे अश्विन भारत के सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले बॉलर बन सकते हैं। वे जितने इफेक्टिव तरीके से बॉलिंग कर रहे हैं उसको देखते हुए वे हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बना देते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तो उन्होंने अपने करियर की बेस्ट ओवरसीज बॉलिंग की है जिसमें अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को कई मौकों पर पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट मैचों में जब दोनों पारियों में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने की बात आती है तो भज्जी और कुंबले टॉप 4 में दिखाई नहीं देते, जबकि रविचंद्रन अश्विन अभी से ही 6 बार ऐसा कर चुके हैं।
इस लिस्ट में इस मामले में टॉप पर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 11 बार ऐसा किया है। उसके बाद रंगाना हेराथ का नंबर आता है जिन्होंने 8 बार ऐसा किया है।
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने के मामले में भी अश्विन ने हरभजन और कुंबले को पीछे छोड़ा हुआ है। हरभजन ने वेस्टइंडीज और भारत के बीच हुए टेस्ट मैचों में 5 बार विकेट लिए थे लेकिन अश्विन ने 6 बार यह कारनामा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- विदेशी धरती पर अश्विन के करियर की बेस्ट बॉलिंग, तोड़ दिया मैल्कम मार्शल का 34 साल पुराना रिकॉर्ड
एक मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने के मामले में अश्विन हरभजन से बहुत आगे हैं। हरभजन ने 5 बार यह काम किया है तो अश्विन ने 8 बार यह कारनामा करते हुए अनिल कुंबले की बराबरी कर ली है। वे बहुत जल्द भारत के दिग्गज लेग स्पिनर को भी पीछे छोड़ देंगे।
रविचंद्रन अश्विन ने विदेशी धरती पर एक मैच में की गई सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के मामले में भी अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है। कुंबले ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में 279 रन देकर 12 विकेट लिए थे अश्विन ने ताजा मुकाबले में 131 रन देकर 12 विकेट हासिल किए हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन पहले ही हरभजन सिंह से आगे हैं। अश्विन ने इन दोनों देशों के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में 72 विकेट लिए हैं और वे अनिल कुंबले के 74 विकेटों से केवल के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 3 विकेट दूर है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications