LIVE मैच में लड़की ने लड़के को जड़ दिए थप्पड़ ही थप्पड़, फिर पकड़ा गला, वीडियो वायरल
IND vs WI, Video viral: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट रोमांचक रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 100 से अधिक का टारगेट देने का काम किया। लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लड़की ने सरेआम जड़ा थप्पड़ (IND vs WI, Video viral)
दरअसल, यह घटना वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान कैमरे में कैद हुई। जब वेस्टइंडीज 293/4 के स्कोर पर था और कुलदीप यादव गेंदबाज़ी कर रहे थे। तभी कैमरा स्टैंड्स में बैठे एक लड़के और लड़की पर गया। वीडियो में लड़की मजाकिया अंदाज में लड़के को बार-बार थप्पड़ मारती हुई दिखाई दी। इतना ही नहीं इसके बाद लड़की ने प्यार से लड़के की गर्दन पकड़ ली।

फैंस के बीच वीडियो हो गया वायरल
इसके बाद दोनों हंसने लगे, यह पूरा मोमेंट लाइव टीवी पर चला गया और तुरंत इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस में इस लड़की की पहचान जानने को लेकर खूब उत्सुकता देखी जा रही है। यहां तक कि कई यूज़र्स ने एआई प्लेटफॉर्म 'ग्रॉक' से भी इस लड़की के बारे में पूछ डाला, हालांकि प्लेटफॉर्म कोई स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ रहा।
वेस्टइंडीज की जबरदस्त वापसी
मैदान पर वेस्टइंडीज ने फॉलो-ऑन के बाद जोरदार वापसी करते हुए मेजबानों को दिन भर परेशान किया। सलामी बल्लेबाज़ जॉन कैम्पबेल (115 रन) और शाइ होप (103 रन) ने शानदार शतक जड़े। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही लगा कि भारत जल्दी ही पारी समेट लेगा, लेकिन वेस्टइंडीज के पुछल्ले बल्लेबाज़ों ने भी मज़बूती दिखाई। जस्टिन ग्रीव्स और जेडन सील्स ने दसवें विकेट के लिए अच्छी साझेदारी करके भारत को और निराश किया। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए और भारत को 121 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
भारत की तरफ़ से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शतकों की बदौलत 518/5 का विशाल स्कोर बनाया था। वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे, जिसके बाद भारत ने फॉलो-ऑन लागू किया था।












Click it and Unblock the Notifications