IND vs WI: सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम में क्यों नहीं मिली जगह, BCCI ने चयन को लेकर किया बड़ा खुलासा
India vs West Indies 2023: टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में एक मल्टी फॉर्मेट सीरीज (Multi Format Series) में वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए कैरेबियाई दौरे पर जाएगी। इसके लिए बसीसीआई (BCCI) ने 23 जून को टेस्ट और वनडे टीमों का ऐलान भी कर दिया है, लेकिन तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टेस्ट टीम से बाहर रखना इन दिनों सुर्खियों में है। इसे लेकर अब बीसीसीआई अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है।
बीसीसीआई अधिकारी ने सूर्यकुमार के चयन को लेकर किया खुलासा
भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट समेत तीन वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। हालांकि, इस दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी। इस बीच बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में तो शामिल कर लिया है, लेकिन टेस्ट टीम में उनका चयन नहीं किया है।

एशिया कप और विश्व कप को लेकर सूर्यकुमार का नहीं हुआ चयन
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से बीतचीत के दरौन बताया कि 'यह स्पष्ट है कि यदि सूर्या टीम में होते, तो वह ऋतुराज या यशस्वी से आगे खेलते, लेकिन टीम किसी नये खिलाड़ी को आजमाना चाहती है। सूर्या अभी टेस्ट प्लान से बाहर नहीं हुए हैं। एशिया कप और विश्व कप आने के कारण वह एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्हें अभी सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्हें मौका मिलेगा।'
अधिकारी ने आगे बताया कि, सूर्या एक बहुत ही सक्षम बल्लेबाज है, लेकिन वह भी 32 साल के हैं और हमें भविष्य के लिए योजना बनानी होगी।' ऐसे में अगर यशस्वी या ऋतुराज जैसा कोई खिलाड़ी आता है। वे गेंद के साफ स्ट्राइकर हैं, और गति निर्धारित कर सकते हैं। अगर वे अपनी क्षमता साबित कर सकें तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा।'
ये भी पढ़ें- हरभजन सिंह ने जताई चेतेश्वर पुजारा की वापसी की उम्मीद, बोले- नहीं किया जाएगा टीम से बाहर
भारतीय टेस्ट टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।












Click it and Unblock the Notifications