IND vs WI: चौथा टी20, भारत के लिए फिर करो या मरो का मैच, जानिए किन चार गेंदबाजों पर होगी नजर
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जाएगा। सीरीज 2-1 से वेस्टइंडीज के पक्ष में है। भारत को सीरीज बराबर करने के लिए चौथा मैच जीतना होगा।
चौथे मैच में भारत की जीत के लिए हार्दिक पांड्या की अगुवाई में कुछ खिलाड़ियों पर ज्याद निर्भर करेगा। ठीक यही स्थिति वेस्टइंडीज के लिए भी कही जा सकती है। आइए देखते हैं, इस मैच में किन चार गेंदबाजों पर नजर रहेगी।

अल्जारी जोसेफ- वेस्टइंडीज का यह तेज गेंदबाज अपने हुनर के चलते दुनिया में चर्चित है। 90 मील प्रति घंटा की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला बाएं हाथ का युवा पिछले 9 T20 मैचों में 19 विकेट चटका चुका है, जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 7.5 रहा है। इसके अलावा जोसेफ ने 10.73 के स्ट्राइक रेट से विकेट हासिल किए हैं जो अच्छा आंकड़ा है।
जेसन होल्डर- जेसन होल्डर पहले T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के लिए जीत हासिल करके सीरीज की टोन सेट कर चुके हैं। बेहतरीन ऑलराउंडर पिछले 8 T20 मुकाबले में 9 विकेट हासिल कर चुका है जिसमें उनका इकोनॉमी रेट 7.29 का है। होल्डर ने 19.55 के स्ट्राइक रेट के साथ यह विकेट हासिल किए हैं। होल्डर का असर इस मुकाबले में भी देखने के लिए मिला तो भारत को मुश्किल होगी।
ये भी पढ़ें- एशिया कप से बाहर होने पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने जताई नाराजगी, PCB अब ले सकता है कड़ा एक्शन
अर्शदीप सिंह- भारत का यह तेज गेंदबाज सही महीने में T20 का एक एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। अर्शदीप समय के साथ और निखरने वाले और विकेट लेने वाले गेंदबाज होंगे। अर्शदीप ने पिछले 9 मैचों में 15 विकेट हासिल की है, जिसमें उन्होंने 9.57 की इकोनॉमी के साथ 11. 46 के स्ट्राइक रेट निकाली है।
हार्दिक पांड्या- वैसे तो हार्दिक एक बल्लेबाज के तौर पर ज्यादा बेहतरीन है लेकिन उन्होंने T20 मैचों में जिस तरह की गेंदबाजी की है, वह काबिले तारीफ है। पीठ की चोट से उभरने के बाद गुजरात टाइटल्स की कप्तानी संभालने के बाद भी लगातार T20 मैचों में एक बेहतरीन बॉलर के तौर पर काम कर रहे हैं। हार्दिक ने पिछले 10 T20 मैचों में 6.74 के इकोनॉमी रेट से बॉलिंग की है जो इस लिस्ट में सबसे बेहतरीन है।












Click it and Unblock the Notifications