एशिया कप से बाहर होने पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने जताई नाराजगी, PCB अब ले सकता है कड़ा एक्शन
Shahnawaz Dahani: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को एशिया कप 2023 के लिए टीम से बाहर किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करना भारी पड़ सकता है। दहानी और शान मसूद का टूर्नामेंट के लिए चयन नहीं किया गया, जबकि ऑलराउंडर फहीम अशरफ को लगभग दो साल बाद टीम में वापस बुलाया गया।
टीम से बाहर किए जाने से निराश दहानी ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज राशिद लतीफ की आलोचना की, जिसके चलते पीसीबी अब पाक गेंदबाज के खिलाफ एक्शन ले सकता है।
दरअसल, पूर्व क्रिकेट राशिद लतीफ ने ट्विटर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के लिस्ट ए के आंकड़े शेयर किए थे, लेकिन लिस्ट में दहानी के आंकड़े नहीं थे, जबकि दहानी के नाम 31 लिस्ट ए गेम्स में 56 विकेट हैं। मौजूदा खिलाड़ियों में केवल शाहीन अफरीदी (75) और फहीम अशरफ (92) के पास उनसे अधिक विकेट हैं।

लिस्ट में अपना नाम नहीं होने से शहनवाज दहानी को गुस्सा आ गया और उन्होंने राशिद लतीफ पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर दिया। दहानी ने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'एक भी पत्रकार या क्रिकेट विश्लेषक ने सवाल पूछने या चयनकर्ताओं को ये आंकड़े दिखाने की हिम्मत नहीं की।'
दहानी ने अपना नाम नहीं होने पर पत्रकारों की भी आलोचना की और कहा कि किसी ने भी सवाल उठाने या उन आंकड़ों पर ध्यान आकर्षित करने की हिम्मत नहीं की जो टीम में उनके शामिल किए जाने का समर्थन करते हैं।
हालांकि, बाद में दहानी ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए। यह बताया गया है कि तेज गेंदबाज को उनके गुस्से के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा दंडित किए जाने की संभावना है।
इस बीच बुधवार को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति के प्रमुख इंजमाम-उल-हक ने एसीसी पुरुष एशिया कप और अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
पाकिस्तान की स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम जूनियर, सऊद शकील, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, तैय्यब ताहिर, उसामा मीर।












Click it and Unblock the Notifications