IND vs WI 3rd T20: लाइव स्ट्रीमिंग, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, जानें सबकुछ
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा।
नई दिल्ली, 2 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा। इस मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। अब यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बजाए 9:30 बजे शुरू होगा। सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला मैच जहां भारत ने 68 रन से जीता था तो वहीं दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में तीसरे टी20 जीतकर दोनों टीमों की नजर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार, 2 अगस्त को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच वार्नर पार्क, बस्सेटर, सेंट किट्सो में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच रात 09:30 बजे शुरू होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच किस चैनल पर देखा जा सकता है?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मैच मोबाइल पर फैनकोड एप के माध्यम से देख सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज को देखने के लिए आपको 99 रुपये चुकाने होंगे।

लो स्कोरिंग पिच
तीसरा टी20 मैच वॉर्नर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच लो स्कोरिंग है और तेज गेंदबाजों की मुफीद मानी जाती है। इस मैदान पर अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों का बोलबाला भी देखने को मिला है। ऐसे में दोनों ही टीमें आज के मैच में भी एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिला सकती हैं। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह के अलावा आवेश भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हो सकते हैं। इस ग्राउंड पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 7 मुकाबले जीते हैं। वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे हैं।

मौसम का मिजाज
वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 अगस्त, मंगलवार को सेंट किट्स शहर का तापमान दिन के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस और रात में 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। दिन और रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना दिन में 22 फीसदी और रात में 22 फीसदी है। दिन में आर्द्रता करीब 72 फीसदी और रात में बढ़कर 81 फीसदी हो जाएगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications