IND vs WI: तीसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, दीपक हुड्डा की टीम में वापसी
सेंट किट्स, अगस्त 02। तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया है। रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा को आराम देकर दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। आपको बता दें कि दीपक हुड्डा आयरलैंड दौरे पर आखिरी टी20 मुकाबला खेले थे। उसके बाद से उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। आयरलैंड के खिलाफ दीपक हुड्डा ने एक शतक भी लगाया था। भारत के अलावा वेस्टइंडीज ने भी एक बदलाव किया है।

सीरीज है 1-1 से बराबर
आपको बता दें कि पांच मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। सोमवार को दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं भारत ने पहला टी20 मुकाबला जीता था। यह मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है, क्योंकि सीरीज में बढ़त बनाने के लिए आज का मैच जीतना बहुत जरूरी है। पिछले मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही थी और मेजबान टीम को सिर्फ 139 रनों का लक्ष्य दिया था। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को रोमांचक बनाया और आखिरी के ओवर में जाकर मैच का नतीजा निकला। आखिरी के ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज के प्लेइंग इलेवन
इल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, शिमरन हेटमायर, डेवोन थॉमस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, डोमिनिक ड्रेक, अल्जारी जोसेफ और ओबेड मैकॉय।












Click it and Unblock the Notifications