IND vs WI: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, केएल राहुल की वापसी
नई दिल्ली, 9 जनवरी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में चल रहा है। यहां पर वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और भारतीय क्रिकेट टीम में केएल राहुल की वापसी हो गई है। वेस्टइंडीज की टीम की ओर से नियमित कप्तान किरोन पोलार्ड टॉस के लिए नहीं आए और जानकारी दी गई कि वह पूरी तरह फिट नहीं है। पोलार्ड के स्थान पर निकोलस पूरन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

विंडीज टीम में केवल एक ही बदलाव हुआ है और आडियन स्मिथ प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए हैं। दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम में ईशान किशन की जगह पर केएल राहुल की वापसी हुई है। राहुल ने व्यक्तिगत कारणों के चलते पहले वनडे मुकाबले में शिरकत नहीं की थी।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: गुजरात टाइटंस होगा हार्दिक पांड्या की कमान वाली अहमदाबाद की टीम का नाम
दूसरे वनडे के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (सी), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (डब्ल्यू), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (सी), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच
भारत ने पहले मैच में विंडीज को आसानी से 6 विकेट से मात दी थी क्योंकि स्पिनरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और चहल व वाशिंगटगन सुंदर को क्रमशः 4 व 3 विकेट मिले। बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा ने 51 गेंदों पर 60 रनों की बढ़िया पारी खेली थी। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी प्रभावित किया था। वेस्टइंडीज के लिए मुकाबला जीतकर किसी तरह सीरीज में बने रहने की चुनौती होगी तो वहीं भारतीय टीम यहीं पर सीरीज सील करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications