IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया, भारत में पहली बार हुआ ये करिश्मा
IND vs WI 1st Test, Jasprit Bumrah: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के साथ स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने विरोधी टीम को सस्ते में निपटाने में अहम भूमिका निभाई।
बुमराह बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय (IND vs WI 1st Test, Jasprit Bumrah)
जसप्रीत बुमराह ने इस पारी में तीन अहम विकेट लिए जिसमें सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेन शामिल थे। इन तीन विकेटों के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। जसप्रीत बुमराह अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में भारतीय धरती पर 50 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं।

13 टेस्ट मुकाबलों में हासिल की ये उपलब्धि
बुमराह से पहले भारत के दो स्पिनर दिग्गज रविचंद्रन अश्विन (149 विकेट) और रवींद्र जडेजा (94 विकेट) घर पर WTC में 50 से ज़्यादा विकेट ले चुके हैं। लेकिन तेज गेंदबाज़ों की सूची में बुमराह शीर्ष पर हैं, जो भारतीय पिचों पर उनकी बहुमुखी प्रतिभा को बताने का काम करता है, जहां आमतौर पर स्पिनरों का दबदबा रहता है। बुमराह ने WTC में घर पर खेले गए अपने कुल 13 टेस्ट मुकाबलों में यह उपलब्धि हासिल की है।
एक पारी में 45 रन देकर 6 विकेट रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 45 रन देकर 6 विकेट रहा है। अपनी अचूक यॉर्कर गेंदों के लिए मशहूर बुमराह जब अपनी लय में होते हैं तो किसी भी बल्लेबाज़ी क्रम को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं। बुमराह की गिनती दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज़ों में होती है। उन्होंने साल 2018 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 49 टेस्ट मैचों में 222 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 15 बार उन्होंने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट (फाइव विकेट हॉल) लेने का कारनामा किया है।












Click it and Unblock the Notifications