बढ़िया पारी के साथ की वापसी, कोहली और धवन के बाद श्रेयस अय्यर ने किया ये कमाल

त्रिनिदाद, 23 जुलाई: श्रेयस अय्यर, शुक्रवार 22 जुलाई को वनडे में 1000 रन तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। अय्यर ने नंबर तीन पर आते हुए 57 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी।

दाएं हाथ का यह बल्लेबाज पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बराबरी पर पहुंचा है, जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में अपनी 25वीं पारी में ये मील का पत्थर पूरा किया।

पहले एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की

पहले एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने 24 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। अय्यर ने पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में क्वींस पार्क ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

शिखर धवन और शुभमन गिल के 17.4 ओवर में शुरुआती विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी के बाद अय्यर बल्लेबाजी करने आए। खतरनाक दिखने वाले गिल के आउट होने के बाद अय्यर ने कमान संभाली।

पहले हाफ में सिंगल्स और डबल्स से काम चलाया

पहले हाफ में सिंगल्स और डबल्स से काम चलाया

शुरू में उन्होंने अपनी पारी के पहले हाफ में सिंगल्स और डबल्स से काम चलाया फिर पूरन को दो छक्के और एक चौका लगाकर गियर बदल दिया।

अय्यर ने 53 गेंदों पर 50 रन बनाए और दिखाया कि वह भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में काफी अच्छे हैं। लेकिन वे पारी को बड़ी नहीं खींच पाए और निराश होकर जल्द ही आउट हो गए।

पूरन ने एक शानदार कैच लपका

पूरन ने एक शानदार कैच लपका

अय्यर ने गुडाकेश मोती की गेंद पर कवर की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को टाइम करने में असफल रहे। अय्यर को वापस पवेलियन भेजने के लिए पूरन ने एक शानदार कैच लपका।

इसने अय्यर और धवन के बीच दूसरे विकेट के लिए 94 रन की शानदार साझेदारी को भी समाप्त कर दिया। भारत ने अपना तीसरा विकेट 33.4 ओवर में 213 के स्कोर पर गंवा दिया। इस बीच, धवन अपने शतक तक पहुंचने में नाकाम रहे, जब मोती ने उन्हें 97 रन पर आउट कर दिया।

वेस्टइंडीज का पलटवार

वेस्टइंडीज का पलटवार

भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए हैं जिसके जवाब में विंडीज टॉप ऑर्डर ने भी अच्छी तरह से पीछा किया है। खबर लिखे जाने तक काइल मेयर्स ने तेज अर्धशतक लगा दिया था और शामराह ब्रुक्स भी अच्छी पारी खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+