IND vs WI: भारतीय स्पिनरों ने 176 रनों पर समेटी विंडीज की पारी, चहल को मिले 4 विकेट
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सफल फैसला किया क्योंकि गेंदबाजों ने जेसन होल्डर को छोड़कर सभी कैरेबियाई बल्लेबाजों को तंग किया जिसके चलते विडींज टीम 43.5 ओवरों में केवल 176 रनों पर सिमट गई। केवल जेसन होल्डर ही बढ़िया पारी खेलने में कामयाब रहे जिन्होंने 71 गेंदों पर 57 रन बनाए और 4 चौके लगाए।

अगर होल्डर यह पारी ना खेलते और निचले क्रम पर फैबियन एलन के साथ बड़ी अर्धशतकीय साझेदारी ना करते तो विंडीज 150 से भी नीचे सिमट सकता था।
भारतीय गेंदबाजों में चहल ने शानदार प्रदर्शन किया और 9.5 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए। एक और स्पिनर वाशिंटगन सुंदर ने 3 विकेट लेकर प्रभावित किया। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा बहुत शानदार साबित हुए और उनको 10 ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट मिले।
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर जैसा बेटा पाकर खुद को हमेशा खुशकिस्मत समझती रही लता मंगेशकर
इस मैच के शुरुआती और में मोहम्मद सिराज भी काफी धारधार दिखाई दिए जिन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज साई होप को 8 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। दूसरा झटका ब्रेंडन किंग के तौर पर लगा जो 13 रनों के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर के शिकार हुए। स्कोरबोर्ड में 1 रन ही जुड़ा था कि सुंदर ने डेरेन ब्रावो को भी 18 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। इसके बाद निकोलस पूरन और शामराह ब्रुक्स में छोटी सी साझेदारी हुई लेकिन पूरन भी 18 रन बनाकर चहल का शिकार हो गए। चहल ने अगली गेंद पर ही कप्तान कीरोन पोलार्ड को गोल्डन डक पर बोल्ड कर दिया।
Recommended Video
इसके बाद चहल ने ब्रुक्स को उलझा दिया और वह 12 रनों के स्कोर पर पंत को कैच देकर चलते बने। चहल अब तक वेस्टइंडीज के मध्य क्रम को तहस-नहस कर चुके थे कि अब प्रसिद्ध कृष्ण की बारी थी जिन्होंने 0 रनों के स्कोर पर अकील हुसैन को आउट कर दिया। वेस्टइंडीज के 79 रनों पर 7 विकेट हो गए थे और अब जेसन होल्डर तारणहार की भूमिका में नजर आए जिन्होंने फेबियन एलेन के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी की जिसको वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा।
फेबियन ने 29 रन बनाए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट होने से पहले जेसन होल्डर 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। भारतीय गेंदबाजों में केवल ठाकुर का विकेट नहीं मिल सका और उन्होंने रन भी काफी ज्यादा दिए। उन्होंने 7 ओवर में 38 रन देकर कोई सफलता हासिल नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications