Shivam Mavi: जानिए कौन हैं डेब्यू मैच में कमाल करने वाले मावी?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच के हीरो रहे शिवम मावी, जिनका ये डेब्यू मैच था।
Ankur Sharma
शिवम मावी ने अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल मैच में 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
मावी के शानदार आगाज से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है और इसी वजह से शिवम मावी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
आपको बता दें कि 24 साल के शिवम मावी उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी है, हालांकि उनका जन्म मेरठ में हुआ था।
26 नवंबर 1998 को जन्मे शिवम के पापा एक बिजनेसमैन हैं और उन्होंने सिटी पब्लिक स्कूल, नोएडा से शिक्षा प्राप्त की है।
8 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे मावी दिल्ली अंडर -14 टीम का हिस्सा रह चुके हैं और 2018-19 में यूपी रणजी खेल चुके हैं।
साल 2018 में उनकी लाइफ ने बड़ा टर्न तब लिया जब उन्हें आईपीएल में शाहरुख खान की टीम KKR ने खरीदा था।
शिवम मावी का आईपीएल रिकॉर्ड जबरदस्त हैं उन्होंने 32 मैचों में करीब 30 विकेट लिए हैं।
23 दिसंबर 2023 को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में वह 6 करोड़ रुपये में बिके थे।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा था।
गुजरात टाइटंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या हैं,उन्हें मावी पर बहुत भरोसा था और इसी वजह से उन्होंने उसे अपनी कप्तानी में मैच खेलने का मौका दिया, जो कि पूरी तरह से सही साबित हुआ।
140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले शिवम मावी ने टीम इंडिया की जीत के बाद कहा कि उन्हें इस पल का 6 साल से इंतजार था।