टीम इंडिया के '12वें खिलाड़ी' को कोहली ने दिया स्पेशल गिफ्ट, बड़े चर्चित हैं ये दिव्यांग फैन धर्मवीर

नई दिल्ली, 8 मार्च: विराट कोहली को आधुनिक क्रिकेट का महान खिलाड़ी माना जाता है। उनके पास प्रतिभा है और लीडरशिप क्वालिटी मौजूद है। इसके अलावा कोहली आकर्षक व्यक्तित्व के धनी हैं और लोगों के ऊपर उनके कामों का काफी असर पड़ता है। कोहली इस समय श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं जहां वे मोहाली में अपना 100वां मैच खेलने का कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। मोहाली में विराट के 100वें मैच के लिए पब्लिक को स्टेडियम में आने की छूट दी गई थी। विराट को बीसीसीआई द्वारा सम्मानित भी किया गया। इस दौरान भीड़ ने भी लगातार विराट का उत्साह बढ़ाए रखा।

टीम इंडिया का 12वां खिलाड़ी

टीम इंडिया का 12वां खिलाड़ी

कोहली भी इसके बदले में फैंस को उतना ही प्यार वापस करते हैं। हाल में उनका ताजा वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर फैंस विराट कोहली के खुले दिल की एक बार फिर से तारीफ कर रहे हैं। पहला टेस्ट मैच रविवार को समाप्त होने के बाद कोहली ने अपने दिव्यांग फैन को अपनी जर्सी गिफ्ट कर दी। फैन का नाम धर्मवीर पॉल है और उनको गैरआधिकारिक तौर पर टीम इंडिया का 12वां खिलाड़ी बताया जाता है।

विराट कोहली ने भेट की 100वें टेस्ट की जर्सी-

विराट कोहली ने भेट की 100वें टेस्ट की जर्सी-

धर्मवीर को ऐसा कहने के पीछे वजह यह है कि वह कई मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ ही यात्रा करते हैं। विराट कोहली से स्पेशल तोहफा मिलने के बाद धर्मवीर गदगद हैं और उन्होंने इस दिन को अपनी जीवन का स्पेशल डे बताया है क्योंकि विराट कोहली ने जो टी-शर्ट भेंट की है वह उनके 100वें टेस्ट मैच की है।

खुद धर्मवीर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, कोहली को मोहाली में टीम बस में चढ़ने से पहले अपनी जर्सी उन्हें भेंट करते हुए देखा जा सकता है।

गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं धर्मवीर-

28 साल के धर्मवीर पूरे जीवन क्रिकेट के बड़े फैन रहे हैं और वे अपने जुनून के लिए टीम इंडिया के साथ यात्रा करना किसी भी तरह से मैनेज कर लेते हैं। ग्वालियर के पास मुरैना गांव में जन्मे हैं। वह अपने परिवार के छह बच्चों में से एक थे। धर्मवीर पाल गंभीर मांसपेशी पैरेसिस और हड्डियों के विकार से पीड़ित हैं।

हालांकि, इसने उन्हें दुनिया भर में यात्रा करने और स्टेडियम से क्रिकेट मैच देखने से नहीं रोका। हालांकि वह हाई स्कूल में नहीं जा सके, लेकिन खिलाड़ियों के साथ जुड़ाव के कारण वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं।

टीम के कप्तान भी रह चुके हैं-

टीम के कप्तान भी रह चुके हैं-

धर्मवीर ने अपनी कैटेगरी में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है। वे अपने हाथों से चलते और मैदान में अपने हाथों की चपलता और जबरदस्त थ्रो के लिए भी जाने जाते हैं।

कोहली ने दो साल से अधिक समय में शतक नहीं बनाया है, वे अपने 100 वें टेस्ट में केवल 45 रन बना सके क्योंकि भारत को फिर से बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। मोहाली में पहले टेस्ट में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए। रवींद्र जडेजा ने बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 175 रन बनाए और भारत ने अपनी पहली पारी 574/8 पर घोषित की।

जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने गेंद और बल्ले दोनों से योगदान किया क्योंकि भारत ने श्रीलंका को क्रमशः 174 और 178 रन पर आउट कर दिया और पहला टेस्ट एक पारी और 222

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+