IND vs SL : शतक नहीं लगा पाए ऋषभ पंत, जानिए कब-कब नजदीक आकर हुए OUT
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज जीतने के बाद अब टेस्ट सीरीज सील करने के लिए जोर लगा दिया है। पंजाब के मोहाली स्टेडियम में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने शानदार शुरूआत की तो वहीं 5वें नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 300 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि पंत शतक के करीब थे, लेकिन वह 4 रनों से चूक गए।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : दीपक चाहर की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, नंबर 2 वाला रहता था दुबई में

किस्मत नहीं दे पाती साथ
पंत उस समय क्रीज पर आए थे जब विराट कोहली 76 गेदों में 45 रन बनाकर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 170 था। इसके बाद हनुमा विहारी भी 58 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद पंत ने क्रीज पर तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वनडे क्रिकेट जैसा अंदाज दिया। उन्होंने 76वां ओवर फेंकने आए एम्बुलडेनिया के ओवर में 22 रन बटोर लिए। पंत ने लगातार दो छक्के, 2 चाैके व दो रन लेकर गेंदबाज की धुनाई की। ऐसा लगा कि पंत अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन उनकी किस्तम साथ नहीं दे सकी।

हुए नर्वस 90 के शिकार
पंत 96 तक पहुंच चुके थे, लेकिन 81वां ओवर फेंकने आए लकमल ने उन्होंने ओवर की 5वीं गेंद पर बोल्ड मार पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ पंत एक बार फिर नर्वस 90 का शिकार हो गए। पंत ने अपनी पारी में 9 चाैके व 4 छक्के लगाए जो साबित करते हैं कि उन्होंने कितना आक्रामक खेल खेला।

जानिए कब-कब नजदीक आकर हुए OUT
चाैथी बार ऐसा माैका आया है जब पंत भारतीय पिचों में ही शतक लगाने से चूक गए। साल 2018 में विंडीज के खिलाफ साैराष्ट्र स्टेडियम में पंत 84 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए थे। उसी सीरीज में फिर राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 134 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए थे। फिर फरवरी 2021 को चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 88 गेंदों में 91 रन बनाए थे। इसके अलावा सिडनी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पंत 97 रनों पर आउट होकर शतक से चूके थे।












Click it and Unblock the Notifications