IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
Ind vs SL 1st T20 (भारत बनाम श्रीलंका) Live Cricket Score in Hindi: भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की तरफ जाते हुए मैच को अपने नाम कर लिया।

Live Cricket Score | Ind vs SL T20i (भारत बनाम श्रीलंका) Hindi News Updates: भारत ने श्रीलंकाई टीम को पहले टी20 मैच में 2 रनों से हरा दिया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में सभी ओवर खेलकर श्रीलंकाई टीम 160 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है। भारत ने वानखेड़े में सबसे कम टी20 स्कोर डिफेंड किया है।
श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और शिवम मावी ने डेब्यू किया था। गिल खास नहीं कर पाए। संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव भी सस्ते में चलते बने। ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए 37 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन वह भी 29 रन बनाकर चलते बने। दीपक हूडा ने तूफानी अंदाज में नाबाद 41 रन बनाए।
हूडा ने अपने 41 रनों के लिए 23 गेंदों का सामना किया। अक्षर पटेल ने 20 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए। श्रीलंका के लिए मदुशंका, तीक्ष्णा, हसारंगा, करुणारत्ने और डी सिल्वा ने 1-1 विकेट झटका।












Click it and Unblock the Notifications