उप-कप्तान हार्दिक ने कोहली को जिस तरह पीछे भेजा, विराट को भी जैसे पता चला, वक्त कितना आगे बढ़ गया

हार्दिक पांड्या ने सीनियरों की गैरमौजूदगी में कप्तानी भी की है तो दूसरी ओर विराट कोहली केवल एक खिलाड़ी की हैसियत से खेल रहे हैं। पहले वनडे के 43वें ओवर में ऐसा वाकया हुआ कि विराट को जैसे इस बात का अहसास हो गया।

hardik and kohli

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में हुए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को आसानी से 67 रनों से मात दे दी है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शुबमन गिल की अच्छी अर्धशतकीय पारियों के बाद विराट कोहली ने अपने वनडे करियर की 45वीं सेंचुरी भी ठोक दी जिसके चलते टीम इंडिया ने 50 ओवर में 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और जवाब में श्रीलंका की टीम को 306 रनों पर ही समय पर ही सीमित कर दिया।

यह भारतीय पारी का 43वां ओवर था

यह भारतीय पारी का 43वां ओवर था

विराट के लिए यह वनडे में बैक टू बैक सेंचुरी थी। उनकी बेहतरीन पारी में किस्मत का भी भरपूर साथ मिला। उनके कुछ कैच छूटे तो वही एक बार रन आउट भी होते-होते बचे। जब वे दूसरे छोर हार्दिक पांड्या के साथ बैटिंग कर रहे थे तब दोनों के बीच थोड़ी सी गलतफहमी का खामियाजा भारत को विराट कोहली के विकेट को गंवा कर उठाना पड़ सकता था। यह भारतीय पारी का 43वां ओवर था जब कोहली ने हल्के बल्ले के साथ गेंद को ऑनसाइड की ओर भेजा और फील्डिंग प्लेसमेंट को देखते हुए 2 रन लेने के लिए दौड़े लेकिन हार्दिक पांड्या दूसरे छोर पर केवल एक ही रन लेना चाहते थे।

उप-कप्तान हैं अब हार्दिक पांड्या

उप-कप्तान हैं अब हार्दिक पांड्या

विराट कोहली वैसे भी चुस्त खिलाड़ी हैं जो हमेशा सिंगल की स्थिति में भी दूसरा रन ढूंढने की फिराक में रहते हैं इसीलिए वे अपना पहला रन काफी तेजी से भागकर पूरा करते हैं। ऐसे में कोहली दूसरे रन को लेने के लिए भागे तो उन्होंने हार्दिक पांड्या को पहले ही खुद को मना करते हुए देखा। कोहली मोमेंटम में तब तक क्रीज में आगे निकल चुके थे। फिर उनको तेजी से वापस अपने लौटना पड़ा और उन्होंने हार्दिक की ओर देखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। इस दौरान साफ देखा जा सकता था कि हार्दिक पांड्या पहले ही विराट कोहली को साफ तौर पर दूसरा रन लेने के लिए मना कर चुके थे।

वक्त-वक्त की बात है

वक्त-वक्त की बात है

वैसे तो ऐसा कई बार हो चुका है जब एक बल्लेबाज ने दूसरे को बीच में से वापस उसके छोर भेज दिया हो लेकिन इस बार हार्दिक का जो अंदाज था वो देखने लायक था। पांड्या का अंदाज सख्त था और वे बिल्कुल क्लियर थे कि रन नहीं लेना हैं तो नहीं लेना हैं। भले ही कोहली को हार्दिक की ये बात ज्यादा पसंद ना आई हो लेकिन पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का कद तेजी से ऊपर उठा है और विराट कोहली अब केवल एक बल्लेबाज की हैसियत से खेलते हैं। हार्दिक ने ना केवल ऑलराउंडर के तौर पर तरक्की की बल्कि टीम मैनेजमेंट में भी अपनी जगह एक लीडर के तौर पर मजबूत की है।

'हार्दिक को अभी इतना घमंड नहीं करना चाहिए'

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद के लिए मानों हार्दिक की दुनिया ही बदल गई क्योंकि इसके बाद वे भारतीय टीम में भी कुछ मौकों पर कप्तानी करते हुए दिखाई दिए। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी जहां पर हार्दिक कप्तान थे। इस श्रंखला में भी हार्दिक उप कप्तान हैं और उनके व्यक्तित्व में अब उस तरह की जिम्मेदारी और गंभीरता दिखाई देने लगी है। शायद हार्दिक केवल खिलाड़ी की हैसियत से कोहली को कभी ऐसे मना करने की हिम्मत न जुटा पाते और अगर मना भी करते तो उनके चेहरे पर हल्की सी खिसियाहट भरी मुस्कान होती। लेकिन इस बार हार्दिक सख्त थे और उन्होंने विराट को दूसरा रन लेने के लिए साफ मना कर दिया। यह बात अलग है कि को उनको हार्दिक की यह बात ज्यादा पसंद नहीं आई और वे कुछ समय तक भारतीय ऑलराउंडर को घूरते रहे। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के रिएक्शंस आम हैं कि हार्दिक को अभी इतना घमंड नहीं करना चाहिए।

Recommended Video

    Ind vs SL: Virat Kohli को आया गुस्सा Hardik Pandya की इस हरकत पर भड़के | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+