IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ सीरीज से बाहर

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कुछ ही दिन पहले हुई थी। अब एक बड़ी खबर सामने आई है, जो चिंताजनक है। टीम इंडिया का दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है। यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह अपने लेफ्ट घुटने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। इस वजह से आगामी श्रीलंका दौरे पर वह नहीं खेल पाएंगे और दोनों टेस्ट से बाहर हैं।

c

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के विशेषज्ञों ने माना है कि इस समय बुमराह को खेलने के लिए नहीं भेज सकते हैं। उनको रिकवरी के लिए और समय देना चाहिए। टी20 वर्ल्ड कप के बाद सामने आई चोट को लेकर बुमराह को एक इंजेक्शन देने की सलाह बीसीसीआई मेडिकल टीम को दी गई थी। वह इंजेक्शन दिया गया है लेकिन उनको फिट होकर वापस आने में समय लगने वाला है।

टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे बुमराह

बुमराह को दूसरे टेस्ट के लिए मैदान पर उतारने को लेकर भी चर्चा हुई लेकिन मेडिकल टीम ने किसी भी तरह का जोखिम लेने से मना कर दिया। प्लान यही था कि इंतजार किया जाएगा। वह 3 अगस्त को मुंबई में टीम के साथ एकत्रित नहीं होने वाले थे। 4 अगस्त को सभी खिलाड़ी वहां से कोलंबो के लिए उड़ान भर लेंगे।

जब बुमराह को टीम इंडिया में शामिल किया गया था, तब भी यही कहा गया था कि फिटनेस होने पर ही उनको टीम में खेलने का मौका मिलेगा। अब फिटनेस समस्या सामने आने के बाद स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है।

आईपीएल में एकदम फिट रहते हैं खिलाड़ी

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप के बाद उनके घुटने में चोट की खबर आई है लेकिन आईपीएल में वह खेल रहे थे। उस समय खेलते रहने से उनके घुटने पर असर पड़ा होगा। इस वजह से कई बार सवाल भी खड़े होते हैं कि आईपीएल में पैसे कमाने के लिए खिलाड़ी चोट के बावजूद खेलते हैं और नेशनल ड्यूटी की बात आते ही चोटिल होकर बाहर हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+