Ind vs SL: छोटी पारी, बड़ा धमाका...राहुल त्रिपाठी ने उड़ाई गेंदबाजों की धज्जियां, फैंस ने ठोका सलाम

Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) update in Hindi: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में राहुल त्रिपाठी ने कमाल की पारी खेली। अपनी छोटी सी पारी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

rahul tripathi

Ind vs SL 3rd T20 (भारत बनाम श्रीलंका) update in Hindi: सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में ईसान किशन का विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद मैदान पर आए राहुल त्रिपाठी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया। अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने कई कमाल के शॉट्स लगाए।

Ind vs SL: वनडे में दोहरा शतक, IPL में 15.25 करोड़, फ्लॉप होने पर ट्रोल हुए ईशान किशन

राहुल त्रिपाठी ने जड़े ताबड़तोड़ 35 रन

राहुल त्रिपाठी को हार्दिक पंड्या की कप्तानी में डेब्यू करने का मौका मिला। पहले मैच में वह जल्दी आउट हो गए। लेकिन अपने करियर के दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। राहुल त्रिपाठी ने 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों ओर मनमाने अंदाज में शॉट्स लगाने का काम किया। सोशल मीडिया पर राहुल की बल्लेबाजी की फैंस तारीफ कर रहे हैं।

लगातार दो छक्के लगाने के बाद आउट

चमिका करुणारत्ने के ओवर की लगातार दो गेंदों पर छक्का लगाने के बाद त्रिपाठी कैच आउट हो गए।करुणारत्ने की गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन पर मधुशंका ने उनका कैच लपका. त्रिपाठी ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को शॉर्ट थर्डमैन के ऊपर से खेलने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वह कैच आउट हो गए। ईशान किशन के आउट होने के बाद त्रिपाठी ने टीम को संभालने का काम किया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से पहले राहुल को डेब्यू कैप सौंपी गई थी।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका,अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थिक्षणा, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+