सूर्या, ईशान किशन जैसे खिलाड़ी बाहर हैं इसलिए भारत ICC टूर्नामेंट नहीं जीतता, ट्विटर पर फैन्स ने निकाला गुस्सा

इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने के बाद मोहम्मद कैफ भी गुस्से में दिखे और फैन्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी है।

Ishan Kishan - Surya

IND vs SL 1st ODI (भारत बनाम श्रीलंका): गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं करना चर्चा का विषय है। सूर्या को टीम से बाहर रखने पर सवाल खड़े हुए हैं। कई पूर्व क्रिकटरों ने उनको टीम में शामिल नहीं करने पर हैरानी भी जताई है। उनके अलावा फैन्स ने भी मोर्चा खोल दिया है। हालिया समय में सूर्यकुमार यादव की फॉर्म धमाकेदार रही है। इसे देखते हुए वनडे में भी उनको शामिल करने का तर्क दिया गया। मोहम्मद कैफ ने भी टीम इंडिया के मैनेजमेंट के निर्णय पर सवाल उठाया।

कैफ ने अपने ट्विटर हैण्डल से एक ट्वीट किया और निराशा व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि पिछले वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले ईशान किशन और पिछले टी20 में शतक जड़ने वाले सूर्यकुमार के बिना टीम इंडिया को देखना थोडा असहज है। आशा है कि ये दोनों खिलाड़ी मोटिवेट रहेंगे।

टॉस के समय रोहित शर्मा ने कहा कि हम बैटिंग लेने का निर्णय लेंगे। हम गेंदबाजी भी कर सकते थे। बीती रात को यहां ओस आई थी। यह एक अच्छी चुनौती है। ऐसा समय भी आएगा जब हमको ओस में गेंदबाजी करनी पड़ेगी और इसके लिए अभी से तैयार रहना होगा। समय के साथ चीजों को भी अलग तरह से करना अहम हो जाता है। हमें सही दिशा में जाने की आवश्यकता है। आशा है कि यह यादगार मैच होगा।

ईशान किशन की जगह बतौर ओपनर शुभमन गिल को टीम इंडिया में शामिल किया गया। फैन्स इससे नाराज दिखे। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल नही करने से यह नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई। यह बात किसी के भी गले नहीं उतरी कि सूर्यकुमार यादव टीम में नहीं हैं। फैन्स ने ट्विटर पर जाकर भड़ास निकालते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दी। हालांकि टीम इंडिया ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। गिल ने इसमें 70 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+