IND vs SA: टॉप खिलाड़ी थे नहीं, राहुल भी चले गए, अब कौन जीतेगा मैच, जाफर ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली, 9 जून: भारतीय टीम पहले से ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी लेकिन फिर केएल राहुल और कुलदीप यादव को भी चोट लग गई जिसके चलते ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उप कप्तान बनाया गया। अब पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि नई दिल्ली में गुरुवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी 20 में दक्षिण अफ्रीका जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

अब कौन जीतेगा मैच
जाफर ने केएल राहुल की गैरमौजूदगी को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका बताया। राहुल कमर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। राहुल ने आईपीएल में भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की अच्छी अगुवाई करके ओपनिंग में काफी रन बनाए थे। राहुल का अनुभव भारत के काम आता लेकिन अब जाफर के मुताबिक प्रोटियाज टीम कहीं अधिक मजबूत है।

केएल राहुल की अनुपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा झटका
जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, "अगर आपको दोनों टीमों को देखना है, तो मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीका अब पसंदीदा के रूप में आएगा क्योंकि केएल राहुल नहीं हैं। भले ही कुलदीप यादव चोटिल हो गए हों, लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं है क्योंकि मुझे पहले भी शक था कि क्या कुलदीप पहले टी 20 में खेलेंगे या नहीं। लेकिन केएल राहुल की अनुपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा झटका है। दक्षिण अफ्रीका पसंदीदा के रूप में शुरुआत करेगा क्योंकि वे शायद अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम लेकर आए हैं। उनके पास एक शक्तिशाली गेंदबाजी आक्रमण है, और उनके स्पिनर काफी अच्छे हैं।"
Recommended Video

स्टेन ने भी की सीरीज पर भविष्यवाणी
दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के महानतम तेज गेंदबाज स्टेन ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक करीबी T20I सीरीज की भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि कुछ बड़े नाम नहीं होने के बावजूद, भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास खेल का अनुभव है।

यह एक कड़ी सीरीज होने जा रही है
स्टेन ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा, "यह एक करीबी मामला है। सभी भारतीय क्रिकेट खेलते रहे हैं। वे आईपीएल में खेल रहे हैं। ये अच्छी बात है। दक्षिण अफ्रीका भी कुछ अहम पॉजीशन पर मजूबत खेलता रहा है। क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करते हुए खेल रहे हैं। (एडेन) मार्कराम और रस्सी (वैन डेर डूसन) खेल रहे हैं। 5-6 नंबर पर डेविड मिलर वास्तव में अच्छा कर रहे हैं, और फिर (कगिसो) रबाडा और (एनरिक) नॉर्टजे बैकएंड पर हैं। यह एक कड़ी सीरीज होने जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications