IND vs SA: कोहली ने 'राम सिया राम' भजन पर चलाया तीर, बाद में किया प्रभु को प्रणाम, देखें वायरल वीडियो
India vs South Africa: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को केपटाउन टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह से पछाड़ दिया। टीम इंडिया ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 55 रनों के कुल स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को आउट कर दिया। पहले ही सेशन में अफ्रीकी टीम आउट हो गई।
भारतीय टीम के लिए सिराज ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 6 विकेट अपने नाम किये। केशव महाराज जब बैटिंग करने के लिए आते हैं, तो उनके लिए 'राम सिया राम' भजन स्टेडियम में बजाया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन फोकस कोहली पर आ गया।

विराट कोहली ने इस भजन के बजने पर भगवान श्रीराम की तरह तीर चलाने का इशारा किया और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कोहली ने प्रभु को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया। उन्होंने एक तरह से भगवान से माफ़ी मांगी कि मैं आपके बराबर नहीं हूं, ऐसे ही मैंने तीर चलाने का इशारा किया था।
भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर काफी खुश नज़र आ रहे थे। हर कोई खुश था क्योंकि सिराज के धारदार गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम टिक ही नहीं पाई और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। सिराज ने 6 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीकी टीम 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।
भारतीय टीम के लिए सिराज के अलावा बुमराह और मुकेश कुमार ने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर 2-2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहली बार भारत के खिलाफ इस तरह का शर्मनाक स्कोर बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications