IND vs SA: विकेट नहीं गिरने पर कोहली ने किया जादू, बेल्स बदल दी और बल्लेबाज आउट, देखें वीडियो
IND vs SA, Virat Kohli: फील्ड पर जब विकेट नहीं मिलता तो आम तौर पर खिलाड़ी अलग-अलग तरह की चीजें करते हुए दिखाई देते हैं। एशेज सीरीज में बेन स्टोक्स ने बेल्स को बदल दिया था। इसके बाद विकेट गिर गया और वह चर्चा में आए थे। ऐसा ही अब विराट कोहली ने भी किया है।
सेंचुरियन टेस्ट मैच में विराट कोहली ने कुछ अजीब करने का प्रयास किया और सफलता भी मिल गई। डी एल्गर और टोनी डी जॉर्जी क्रीज पर बने हुए थे और टीम इंडिया को विकेट नहीं मिल रहा था। अचानक कोहली स्टंप्स के पास आए और बेल्स बदल दी। आगे वाली बेल्स को पीछे और पीछे वाली को आगे लगा दिया।

इसके बाद विकेट भी देखने को मिला। दो ही गेंद में विकेट गिर गया। बुमराह ने जॉर्जी को आउट करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी और टीम इंडिया ने बेहतरीन सफलता प्राप्त की। जॉर्जी के बल्ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप में खड़े यशस्वी जायसवाल के पास गई, वहां उन्होंने कैच ले लिया और बल्लेबाज 28 रन के निजी स्कोर पर वापस चलते बने।
विकेट गिरने के बाद कोहली के काफी फोटो वायरल होने लगे। कुछ ऐसा ही एशेज सीरीज के दौरान एक बार बेन स्टोक्स ने भी किया था। स्टोक्स भी उस समय काफी चर्चा में रहे थे। इस बार कोहली ने यह किया और विकेट भी गिरा। एक ही नहीं दो विकेट भारत को मिले।
दूसरे सेशन में यह घटना हुई थी। जॉर्जी के आउट होने के बाद कीगन पीटरसन बल्लेबाजी करने के लिए आए थे और उनको भी बुमराह ने आउट करते हुए मैदान से बाहर भेज दिया। हालांकि डीन एल्गर अपनी जगह से नहीं हिले। वह क्रीज का कोना पकड़कर खड़े हो गए और एक बेहतरीन शतक जमाकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को मजबूती प्रदान की। भारतीय गेंदबाजों ने उनको आउट करने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। डीन एल्गर के साथ नए खिलाड़ी बेडिनघम ने भी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने एक भागीदारी बनाने में योगदान दिया।












Click it and Unblock the Notifications