कोहली ने 35वें बर्थडे पर जड़ा 49वां शतक लेकिन स्टेडियम में क्यों नजर नहीं आईं अनुष्का? क्या गर्भवती हैं?

Anushka Sharma Pregnant? : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बल्ला विश्नकप 2023 में आग उगल रहा है। उन्होंने 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का 49वां शतक ठोका और इसी के साथ ही उन्होंने 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर के शतक की बराबरी भी कर ली। मालूम हो शतकवीर सचिन तेंदुलकर वनडे फार्मेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं, कोहली ने अब उनके रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Anushka Sharma Pregnant

रविवार का दिन विराट कोहली के लिए काफी अहम था। पहला कारण उन्होंने शतक जड़ा, दूसरा कारण 5 नवंबर को उनका 35वां जन्मदिन था और इससे भी ज्यादा कल विश्वकप 2023 में इंडिया की आठवीं जीत थी।

विराट कोहली के लिए काफी अहम दिन था

हर लिहाज से कल का दिन विराट कोहली के लिए काफी अहम था लेकिन इसके बावजूद स्टेडियम में कहीं भी कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा दिखाई नहीं पड़ीं। लोगों और मीडिया की नजरें उन्हें खोजती रहीं लेकिन मिसेज कोहली कहीं भी नजर नहीं आईं, हालांकि पहले ऐसा नहीं होता था।

स्टेडियम में क्यों नजर नहीं आईं अनुष्का?

पहले वो कोहली के हर मैच में उन्हें चियर करती दिखती थीं लेकिन विश्वकप 2023 में वो केवल पाकिस्तान वाले मुकाबले को छोड़कर कहीं भी नजर नहीं आईं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी उन्हें लेकर लगातार बातें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि शायद इसके पीछे वजह उनका दोबारा से गर्भवती होना है और इसलिए ही वो ट्रैवल करने से बच रही हैं।

क्या गर्भवती हैं अनुष्का शर्मा?

मालूम हो कि पिछले काफी वक्त से ये चर्चा गर्म है कि विराट और अनुष्का दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं और इसी वजह से अनुष्का पब्लिक इवेंट से बच रही हैं। गौरतलब है पाकिस्तान वाले मैच के दौरान भी अनुष्का काफी ढ़ीले-ढाले कपड़ों में दिखी थीं तो लोगों ने उस वक्त भी यही कहा था कि 'उन्होंने बेबी बंप को छिपाने के लिए ऐसे कपड़े पहने हैं।'

कोहली और अनुष्का ने साधी चुप्पी

हालांकि विराट कोहली और अनुष्का दोनों की ओर से इस बारे में कुछ अभी तक कहा नहीं गया है। आपको बता दें कि इस कपल को पहले से ही एक बेटी 'वामिका' है, जिसका चेहरा आज तक किसी ने नहीं देखा है। वैसे अनुष्का भले ही मैदान के दर्शक दीर्घा में दिखाई नहीं पड़ी लेकिन उन्होंने लविंग हसबैंड के लिए एक हार्ट टचिंग पोस्ट जरूर लिखी है।

अनुष्का शर्मा ने लिखी रोमांटिक पोस्ट

कोहली की 49वीं सेंचुरी पर अनुष्का ने लिखा कि 'अपने बर्थडे पर खुद को प्रजेंट दिया और शतक बनाया" और इसी के साथ उन्होंने दिल का ईमोजी भी शेयर किया।

कुछ लोगों ने इन्हें 'बेस्ट कपल' कहा

अनुष्का की ये पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है और लोग इस पर भी कमेंट कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने कोहली के साथ-साथ अनुष्का को भी बधाई दे डाली है और कुछ लोगों ने इन्हें 'बेस्ट कपल' भी कहा है और ये भी बोला है कि 'दोनों काफी समझदार और सुलझे हुए हैं और एक-दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+