IND vs SA: गुवाहाटी में 408 रनों की हार के 5 सबसे बड़े गुनहगार, दक्षिण अफ्रीका को जीतने में की मदद
IND vs SA: गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुछ ऐसा हुआ है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। टीम इंडिया को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। रनों के हिसाब से भारत को इससे बड़ी हार पहले कभी नहीं मिली।
दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 140 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस हार के लिए वैसे तो पूरी टीम ही जिम्मेदार है क्योंकि प्रदर्शन किसी का ठीक नहीं रहा। फिर भी 5 खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन इस हार के लिए ज्यादा जिम्मेदार है।

केएल राहुल
केएल राहुल इस टीम में सबसे ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनको जिम्मेदारी से बैटिंग करनी थी लेकिन वह दोनों पारियों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन करते हुए राहुल ने पहली पारी में 22 रनों की पारी खेली और दूसरी पारी में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत कप्तान थे लेकिन खराब शॉट खेलकर पहली पारी में आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के बड़े स्कोर को देखते हुए पंत ने टी20 स्टाइल में खेलने का प्रयास किया, जो गलत साबित हुआ। वह दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। दोनों पारियों को मिलकर पंत ने कुल 20 रन बनाए।
ध्रुव जुरेल
इस लिस्ट में एक और नाम ध्रुव जुरेल का होना चाहिए। घरेलू क्रिकेट में हाल ही में बल्ले से तबाही मचाने के कारण उनको प्लेइंग इलेवन में लाया गया था लेकिन वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हो गए। जुरेल ने पहली पारी में अपना खाता तक नहीं खोला और दूसरी पारी में 2 रन बनाकर आउट हो गए।
नीतीश रेड्डी
बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किये गए नीतीश रेड्डी ने काफी ज्यादा निराश करने वाला खेल दिखाया। दूसरी पारी में वह खाता तक नहीं खोल पाए थे। उनके बल्ले से दोनों पारियों में महज 10 रन आए। इसके अलावा गेंदबाजी में वह दोनों पारियों में एक भी विकेट नहीं ले पाए।
साई सुदर्शन
साई सुदर्शन नंबर तीन पर खेलने के लिए उतरे थे लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से फिसड्डी रहे। दूसरी पारी में 139 गेंदों का सामना करने के बाद वह 14 रन बना पाए। पहली पारी में उनके बल्ले से महज 15 रनों की पारी आई। इस प्रदर्शन को कहीं से भी जस्टिफाई नहीं कर सकते।












Click it and Unblock the Notifications