T20 : भारत ने खोला जीत का खाता, चहल-पटेल के आगे पस्त हुआ अफ्रीकी खेमा
विशाखापट्टनम : भारतीय क्रिकेट टीम ने करो या मरो मुकाबले में युजवेंद्र चहल आैर हर्षल पटेल की शानदार गेंदबादी के दम पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में जीत दर्ज की। विशाखापट्टनम के विजाग स्टेडियम में मंगलवार हुए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन मेहमान टीम 19.1 ओवर में 131 रनों पर ढेर होकर 48 रनों से मैच हार गई। अब पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से पीछे चल रहा है। आखिरी बचे दोनों मैच भारत को हर हाल में जीतने होंगे।

टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से बल्लेबाजी करने आए ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन दोनों ने अर्धशतक लगाए। भारत ने अपना पहला विकेट 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर गंवाया। उस समय भारत ने 97 रन बना लिए थे। रुतुराज ने 35 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 7 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं किशन ने 35 गेंदों में 5 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद मध्यक्रम तेजी से स्कोकर नहीं कर सका। श्रेयस अय्यर ने 11 गेंदों में 14, पंत ने 6, जबकि दिनेश कार्तिक ने भी 6 रन बनाए। हालांकि हार्दिक पांड्या ने पारी के अंत में 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर भारत को 179 रन पर पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें- कपिल देव बोले- उसका मोटिवेशन लेवल ऊंचा है, दिल से खेल को प्यार करना आसान नहीं
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने संघर्ष किया। भारत को पहली सफलता साउथ अफ्रीका के 23 स्कोर पर मिली, जब अक्षर पटेल ने कप्तान तेंबा बवुमा (8) को चलता किया। इसके बाद अफ्रीकी खेमा संभल नहीं सका। पिछले दो मैचों में निराशाजनक गेंदबाज रहे युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी ने भारत को मैचों में दबदबा बनाने में मदद की। इसके अलावा, गेंदबाज हर्षल पटेल ने 3.1 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। अब सीरीज का चौथा टी20 मैच शुक्रवार 17 जून को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला मैच भी होगा। भारत के पास चौथा मैच जीतकर सीरीज बराबर करने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications