कपिल देव बोले- उसका मोटिवेशन लेवल ऊंचा है, दिल से खेल को प्यार करना आसान नहीं
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने खेल के कारण राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए उनकी अनदेखी करना मुश्किल बना दिया है। यूट्यूब चैनल अनकट पर बोलते हुए कपिल देव ने कहा कि दिनेश कार्तिक ने अपनी हालिया आउटिंग में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि 37 वर्षीय कार्तिक ने एमएस धोनी से पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और अभी भी मजबूत हो रहे हैं।

पूर्व ऑलराउंडर ने सुझाव दिया कि मुश्किल समय में भी प्रेरणा के स्तर को ऊंचा रखना मुश्किल होता है। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ी बहुत सारी गेंदों का सामना न करने के बाद भी प्रभाव डालने में सफल रहा है। कपिल देव ने कहा, "इस बार कार्तिक इतना अच्छा प्रदर्शन किया है कि उन्होंने चयनकर्ताओं को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि 'देखो, आप मुझे अनदेखा नहीं कर सकते हैं'। ऋषभ पंत एक युवा खिलाड़ी हैं, उनके पास बहुत क्रिकेट है। दिनेश कार्तिक के पास अनुभव और प्रदर्शन है, यही वजह है कि मैं कहूंगा कि उनके लिए कोई तारीफ ही काफी नहीं है।''
यह भी पढ़ें- बाबर आजम बोले- मेरा लक्ष्य डेढ़ साल में दो वर्ल्ड कप जीतना है, बचपन से हूं क्रिकेट का दीवाना
कपिल देव ने आगे कहा, ''वह एमएस धोनी से पहले क्रिकेट खेलते रहे हैं। अभी धोनी को रिटायर हुए 2 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी कार्तिक ने अपने मोटिवेशन लेवल को ऊंचा रखा है और इतने सालों के बाद उसी जुनून और दिल से खेल को प्यार करना आसान नहीं है। यदि आप निरंतरता की बात करते हैं तो दिनेश कार्तिक उन सभी से आगे हैं। चाहे वह कितनी भी गेंदों का सामना करें - 20, 10, या 15, वह हमेशा तेज खेलने की कोशिश करते हैं जैसा कि हमने आईपीएल में देखा था।"
बता दें कि दिनेश कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में जीवन का एक नया रास्ता मिला, जहां उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें संस्करण में फिनिशर की भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 16 मैचों में 183.33 की शानदार स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। अनुभवी कार्तिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया था। वह इस अवसर का माैका उठाना चाहते हैं क्योंकि वह टी 20 विश्व कप 2022 टीम में जगह बनाना चाहते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications