IND vs SA: डीन एल्गर ने जड़ा शानदार शतक, दक्षिण अफ्रीका ने दिया भारत को कड़ा जवाब

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट मैच में दूसरे दिन दो शतक देखने को मिले हैं। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के बल्ले से शतक आया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी ओपनर बल्लेबाज डीन एल्गर ने भी शतक जमा दिया। जल्दी विकेट गिरने के बाद एल्गर ने टीम को संभाला।

भारतीय टीम के 245 रनों के जवाब में खेलते हुए अफ्रीका ने एडन मार्करम का विकेट हल्दी गंवा दिया था। इसके बाद डीन एल्गर और टोनी डी जोर्जी ने मिलकर एक अच्छी साझेदारी की। हालांकि बुमराह ने टोनी को आउट करते हुए साझेदारी को तोड़ दिया। वह 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कीगन पीटरसन 2 रन बनाकर आउट हुए।

ind vs sa

डीन एल्गर ने फिफ्टी जड़ने के बाद भी अपनी बल्लेबाजी लगातार जारी रखी और मौका मिलने पर चौके जमाए। आम तौर पर धीरे खेलने वाले डीन एल्गर ने इस पारी में तेज बल्लेबाजी की। वह 140 गेंदों में अपना शतक पूरा करने में सफल रहे। टेस्ट क्रिकेट में डीन एल्गर ने 14वां सैकड़ा जड़ा। भारतीय टीम के खिलाफ डीन एल्गर का यह दूसरा टेस्ट शतक है।

दक्षिण अफ्रीका के 3 विकेट गिरने के बाद डेब्यू करने वाले बेडिनघम के साथ मिलकर एल्गर ने एक बेहतरीन भागीदारी की। दोनों ने मिलकर स्कोर को आगे बढाया और कमजोर गेंदों को निशाना बनाया। चायकाल का समय होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 194 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था।

भारतीय टीम के कुए दूसरा सेशन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। इस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। दूसरे सेशन में टीम इंडिया को दो विकेट मिले लेकिन रन 145 खर्च किये। शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा के गेंदों में धार नज़र नहीं आई। बल्लेबाजों ने कृष्णा को निशाना बनाया। चाय तक एल्गर 115 और बेडिनघम ने 32 रन की पारी खेली। बुमराह को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+