संजू सैमसन के भविष्य को लेकर बड़ी अपडेट लेकर आए सौरव गांगुली, फैंस के लिए खुशखबरी

तिरुवनंतपुरम, 29 सितंबर: संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम में इस समय मौजूद नहीं होने के बावजूद चर्चाओं में हैं। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जहां पर संजू सैमसन के फैंस ने बीसीसीआई का विरोध करने का प्लान बनाया था। यह बात कुछ हफ्ते पहले की ही है जब सिलेक्टरों ने T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा की और संजू को जगह नहीं दी।

केरल के फैंस काफी नाराज थे

केरल के फैंस काफी नाराज थे

इसके तुरंत बाद ही फैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। खासकर केरल के फैंस काफी नाराज थे। उन्होंने मन बनाया था कि तिरुवनंतपुरम में जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगी तब बीसीसीआई का विरोध किया जाएगा। अब यह मुकाबला खेल लिया गया है और सब अच्छे से संपन्न हो गया है। भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट से जीत भी मिली है जिसके चलते रोहित शर्मा एंड कंपनी 1-0 से आगे हो गई है।

मैच के दौरान भी संजू सैमसन चर्चाओं में रहे

मैच के दौरान भी संजू सैमसन चर्चाओं में रहे

हालांकि इस मैच के दौरान भी संजू सैमसन चर्चाओं में रहे क्योंकि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उनके भविष्य को लेकर बड़ी अपडेट दी। ऐसा लगता है कि राजस्थान रॉयल का यह कप्तान अभी भी इंडियन टीम के प्लान में है। क्योंकि सौरव गांगुली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए संजू सैमसंन को चुनने की पुष्टि कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया को तीन मैचों की ही वनडे इंटरनेशनल सीरीज भी खेलनी है जिसमें संजू सैमसन के आने की पूरी उम्मीद है।

बड़ी अपडेट लेकर आए सौरव गांगुली

बड़ी अपडेट लेकर आए सौरव गांगुली

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले से पूर्व बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा, संजू अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए भी खेला है लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं जा पाए। वे इंडियन टीम के प्लान में है। वे अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए भी अच्छा काम किया है और वहां वे कप्तान भी हैं।

फैंस के लिए खुशखबरी

फैंस के लिए खुशखबरी

सौरव गांगुली के द्वारा दी गई इस अपडेट के बाद यही माना जाना चाहिए कि संजू सैमसन वनडे में खेलते हुए दिखाई देंगे। यहां पर सैमसन अच्छा परफॉर्म करके खुद को सिलेक्शन की होड़ में लगातार बनाए रखने की कोशिश करेंगे। वैसे वे अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में उन्होंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए कुछ अच्छे बनाए हैं।

भारतीय टीम भी शान से जीत गई मुकाबला

भारतीय टीम भी शान से जीत गई मुकाबला

जहां तक टीम इंडिया के ताजा मुकाबले की बात है तो उन्होंने अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका को 108 रनों पर समेटने में कामयाबी हासिल की। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद में मौजूद थी क्योंकि वहां पर कुछ घास छोड़ी गई थी। अर्शदीप ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के नाबाद अर्धशतक के दम पर 16.4 ओवर में यह मुकाबला जीतने में कामयाब रही। अब रविवार को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+