IND vs SA: सिराज ने पंजा मार किया धुआं-धुआं, दक्षिण अफ्रीकी टीम 55 रनों पर ऑल आउट

IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच के पहले ही सेशन में बड़ा धमाका कर दिया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने तूफानी प्रदर्शन किया। मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए पंजा मारा और दक्षिण अफ्रीकी टीम 55 रन पर आउट हो गई। भारत के खिलाफ अफ्रीका का यह न्यूनतम स्कोर है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेने के बाद अफ्रीकी टीम सिराज के आगे नहीं टिक पाई। मार्कराम 2 और एल्गर 4 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद नियमित अन्तराल पर विकेट गिरते चले गए। सिराज ने एक के बाद एक विकेट झटके। डी जॉर्जी 2 और बेडिंघम 12 रन बनाकर आउट हुए। सिराज यहाँ भी नहीं रुके। यानसेन खाता खोले बिना आउट हो गए।

india vs south africa

सिराज ने टेस्ट में तीसरी बार 5 विकेट हॉल प्राप्त किया। वह वेरेनन्ने को अपना छठा शिकार बनाने में सफल रहे। सिराज ने पहले स्पेल में कुल 9 ओवर फेंके और 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये। मुकेश कुमार ने भी आने के बाद एक विकेट झटका। वह केशव महाराज को 3 रन के निजी स्कोर पर आउट करने में सफल रहे।

बचे हुए खिलाड़ियों को मुकेश कुमार और बुमराह ने निपटा दिया। इस तरह अफ्रीकी टीम 55 रनों के कुल स्कोर पर आउट ऑ गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 79 रन था। दक्षिण अफ्रीकी टीम के 8 बल्लेबाज डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच पाए। सिराज ने 6 विकेट झटके। बुमराह और मुकेश कुमार को 2-2 विकेट मिले।

फील्डिंग की बात करें, तो यशस्वी जायसवाल ने 3 कैच पकड़े। केएल राहुल ने भी 2 कैच लपके, भारतीय गेंदबाजों का फील्डरों ने बखूबी साथ दिया और यही वजह रही कि अफ्रीकी टीम मामूली स्कोर पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका में जाकर उनके खिलाफ बेस्ट गेंदबाजी के मामले में सिराज तीसरे भारतीय हैं। शार्दुल ठाकुर और हरभजन ने 7-7 विकेट झटके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+