IND vs SA: शुभमन गिल कोलकाता में रचेंगे इतिहास, पहली पारी में हासिल करेंगे साल की सबसे बड़ी उपलब्धि
IND vs SA: भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' शुभमन गिल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब हैं। युवा सनसनी गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी पहले टेस्ट मैच में उतरते ही एक जादुई आंकड़ा छूने वाले हैं।
शुभमन गिल ने इस कैलेंडर वर्ष (2025) में अब तक 8 टेस्ट मैचों की 15 पारियों में 979 रन बना लिए हैं। उन्हें इस वर्ष 1000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए केवल 21 रनों की आवश्यकता है।

ईडन गार्डन्स कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले की पहली पारी में ही 21 रन बनाते ही, गिल एक कैलेंडर वर्ष में चार अंकों का स्कोर बनाने वाले चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। यह उनकी शानदार और निरंतर फॉर्म को दर्शाता है।
बड़ी उपलब्धि का संकेत
2025 में यह 1000 रन पूरे करना गिल के लिए एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी। यह दिखाता है कि उन्होंने अब भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह न केवल पक्की की है, बल्कि वह टीम की बल्लेबाजी इकाई के केंद्र बिंदु बन गए हैं। इसी उपलब्धि को पिछली साल यशस्वी जायसवाल ने हासिल किया था, उनका बल्ला भी जमकर चला था।
ईडन गार्डंस स्टेडियम शुभमन गिल का फेवरेट है क्योंकि आईपीएल में उन्होंने वहां लंबा सफर तय किया था। केकेआर के लिए वह ईडन गार्डंस में काफी खेले हैं, ऐसे में पिच और कंडीशंस के बारे में उनको अच्छी तरह पता है।
गिल की कप्तानी में भारत की तीसरी सीरीज
गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप सर्कल में तीसरी सीरीज खेल रही हैं। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने सीरीज बराबर कर दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी जीत दर्ज करने का प्रयास रहेगा। भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत की वापसी एक अच्छी खबर है।












Click it and Unblock the Notifications