IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया बदलाव करेगी या नहीं? रोहित शर्मा ने दिया संकेत

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया केपटाउन में दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में भारत की करारी हार के बाद मांग उठी थी कि तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव किया जाए, कुछ गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी।

रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि तेज गेंदबाजी में बदलाव करने के बारे में नहीं सोचा है। उन्होंने पूरी तरह से कुछ भी नहीं बताया और कहा कि कोच तथा मैनेजमेंट के साथ मेरी इस बारे में काफी कम बात हुई है। शाम को बैठकर हम कोई फैसला लेंगे।

rohit sharma

भारतीय कप्तान ने कहा कि चोट को लेकर कोई चिंता नहीं है, हमने अपनी प्लेइंग इलेवन फ़िलहाल तय नहीं की है। कई बार हमें लगता है कि गेंदबाजी में अनुभव की कमी है, हमारे पास भी कुछ ऐसा ही है। आपको अपने खिलाड़ियों के ऊपर भरोसा दिखाना होता है।

गिल को नम्बर तीन पर खिलाने को लेकर रोहित ने कहा कि एक गेंद पर ओपनर आउट हो जाए, तो तीन नम्बर वाले को वहीं खेलना होता है। गिल को ओपन करने का अनुभव सफेद गेंद क्रिकेट में ज्यादा है। उनको नम्बर तीन पर खेलने का भी पता है, वह समझदार क्रिकेटर हैं।

खुद को लेकर रोहित ने कहा कि मैं नम्बर तीन पर खेलना पसंद नहीं करता। ओपन करो या फिर पांच-छह नम्बर पर बल्लेबाजी करो। बल्लेबाजी करने के लिए यह नम्बर काफी अच्छा है। प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर रोहित ने कहा कि पहले गेम में हर कि नर्वस होता है, उनके पास क्षमता है और हमको भरोसा दिखाना चाहिए। इस तरह भारतीय कप्तान ने लगभग साफ़ कर दिया कि वह आने वाले टेस्ट में क्या करने वाले हैं। हालांकि पूरी चीजें टॉस के समय ही सामने आ पाएंगी।

गौरतलब है कि पिछले मैच में टीम इंडिया को एक पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+