IND vs SA: रोहित बने हीरो से जीरो, रबाडा ने 7वीं बार किया आउट, भारत की हालत पतली
IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हालत पतली हो गई है। दूसरी पारी में भारत की बल्लेबाजी का हाल कुछ वही रहा है, जो पहली पारी में था। दक्षिण अफ्रीका के 408 रनों के सर का जवाब देते हुए टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती विकेट गंवा दिए। चाय ब्रेक तक भारत ने 3 विकेट पर 62 रन बनाए।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से कगिसो रबाडा का शिकर बन गए। रबाडा के सामने उनको 2019 में परेशानी हुई थी और चार साल बाद वह फिर से उनके सामने नहीं टिके और दोनों पारियों में आउट हो गए। रोहित शर्मा इस बार अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

यशस्वी जायसवाल का बल्ला भी इस पारी में नहीं चल पाया। वह भी सस्ते में आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल ने कुछ देर के लिए आक्रामक रवैया अपनाया और आकर्षक शॉट जड़े। उनको मार्को यानसेन ने 26 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी।
रोहित शर्मा को रबाडा ने सातवीं बार अपना शिकार बनाया है। सभी फ़ॉर्मेट में मिलाकर उन्होंने ऐसा किया है। चायकाल का समय होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 62 रनों का स्कोर किया विराट कोहली उस समय 18 और श्रेयस अय्यर 6 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। टीम इंडिया के ऊपर पारी से हार का खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications