जीत के बाद नन्हे फैंस के पास पहुंचे रोहित शर्मा, 'हिटमैन' के ऑटोग्राफ से खिल उठे मासूम चेहरे- VIDEO

तिरुवनंतपुरम, 29 सितंबर: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका को पहले टी20 मुकाबले में 8 विकेट से मात दे दी है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को केवल 106 रनों पर ही सीमित कर दिया था और फिर 16.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस दौरान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के शतक देखने को मिले लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चल सका।

हालांकि खाता नहीं खोल सके रोहित

हालांकि खाता नहीं खोल सके रोहित

रोहित के लिए इस मैच में कोई रन नहीं था क्योंकि वे 2 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। उनको क्विंटन डिकॉक ने कैगिसो रबाडा की गेंद पर लपका। तिरुवनंतपुरम की ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार दिखाई दी। इस हरी भरी पिच सभी बल्लेबाजों को दिक्कत हुई और रोहित ने मैच के बाद दीपक चाहर व अर्शदीप सिंह की खास तारीफ की। साथ ही बल्लेबाजी में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव की भी सराहना की।

नन्हे फैंस के पास पहुंचे

नन्हे फैंस के पास पहुंचे

यह लगातार तीसरा मैच था जो टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर जीता है। इस सीरीज में दो मुकाबले और बचते हैं जहां पर टीम इंडिया की जीत के चांस है। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के आगाज के बाद रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ऑटोग्राफ भी साइन किए। बीसीसीआई ने इसकी एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में आप रोहित को मैच जीतने के बाद नन्हे फैंस के पास पहुंचते हुए देख सकते हैं।

ऑटोग्राफ से खिल उठे मासूम चेहरे

ऑटोग्राफ से खिल उठे मासूम चेहरे

बच्चे कप्तान से ऑटोग्राफ का अनुरोध कर रहे हैं और रोहित बड़े इत्मीनान के साथ इन लिटिल फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे हैं। फैंस के गले में एक कार्ड है जिस पर अधिकतर ऑटोग्राफ दिए गए तो कुछ फैंस के पास छोटे बैट थे जिस पर रोहित ने अपने साइन किए। इस दौरान फैंस की खुशी देखते हुए बन रही थी। इसके बाद बारी आई बड़े फैंस की और रोहित ने उनको भी निराश नहीं किया।

रोहित संग लिटिल फैंस का वीडियो

रोहित ने इस मैच के बाद कहा कि जब आप इस तरह के गेम को खेलते हो तो काफी कुछ सीखते हो। यह एक आसान विकेट नहीं था ऐसे में इस पर एक लो स्कोरिंग मुकाबला खेलना काफी अच्छा रहा। रोहित का मानना है भारतीय टीम ने शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के काफी विकेट चटका दिए और यहां से मैच पलटता चला गया। हिटमैन ने कहा कि, आपके पास कैसी भी परिस्थितियां हों, फिर भी आपको अपना प्लान मैदान में मैदान पर उतारना ही होता है।

अब भारतीय टीम 2 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा T20 मुकाबला खेलेगी जो गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+