IND vs SA ODI: भारतीय वनडे टीम से इन चार धुरंधरों का पत्ता साफ? लिस्ट में अक्षर से लेकर पंड्या तक का नाम
IND vs SA ODI Squad: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। नियमित कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। केएल राहुल इस सीरीज में विकेटकीपर की भी भूमिका निभाएंगे।
चोट के कारण गिल-अय्यर बाहर (IND vs SA ODI Squad)
यह सीरीज 30 नवंबर से शुरू होने वाली है। गिल के अलावा श्रेयस अय्यर भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले वनडे असाइनमेंट के दौरान पसली में चोट लगी थी और वह फिलहाल उससे उबर रहे हैं। इन दो प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के कारण टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। गिल-अय्यर के अलावा भी कई बड़े नाम इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

सिराज-अक्षर को नहीं मिली टीम में जगह
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज़ में खराब प्रदर्शन के कारण अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर रखा गया है। उन्होंने तीन मैचों में केवल दो विकेट लिए थे। स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 75 रन बनाए और तीन विकेट लिए थे।
वरुण चक्रवर्ती और पंड्या भी टीम से बाहर
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। एशिया कप 2025 के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पंड्या भी इस सीरीज से बाहर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए अपनी मैच फिटनेस साबित करेंगे, जिसके बाद वह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में खेलेंगे।
अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।












Click it and Unblock the Notifications