IND vs SA: महज 201 रनों पर ढेर हुई भारतीय टीम, कप्तान पंत से हुआ ब्लंडर, बल्लेबाजों ने किया सरेंडर
IND vs SA live 2nd Test Day 3 Updates: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई। टीम इंडिया अपनी पहली पारी में मात्र 201 रन पर सिमट गई और फॉलोऑन बचाने के लिए ज़रूरी 289 रन भी नहीं बना पाई। हालांकि, साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने भारत को फॉलोऑन नहीं खिलाने का फैसला किया है और टीम फिर से बल्लेबाज़ी करेगी।
टॉप ऑर्डर फिर रहे फ्लॉप (IND vs SA live 2nd Test Day 3 Updates)
भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। 95 रन पर यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरने के बाद टीम का पतन शुरू हो गया और स्कोर 122 रन तक आते-आते भारत ने सात विकेट गंवा दिए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली। केएल राहुल (22), साई सुदर्शन (15), कप्तान ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6) और नितीश रेड्डी (10) जैसे बल्लेबाज़ सस्ते में पवेलियन लौट गए। ध्रुव जुरेल अपना खाता भी नहीं खोल सके।

वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने संभाला
जब टीम 122 पर सात विकेट गंवा चुकी थी, तब वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी की। सुंदर ने 92 गेंदों पर 48 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह अर्धशतक से चूक गए। उनके आउट होते ही भारतीय पारी 201 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाज़ी में ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने कहर बरपाया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले छह विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाज़ी क्रम को तहस-नहस कर दिया।
जानसेन के अलावा साइमन हार्मर को तीन और केशव महाराज को एक विकेट मिला। पहले दो दिन गेंदबाजी करने और आधे दिन में बल्लेबाजी में ढहने के बाद अब भारतीय टीम को एक बार फिर गेंदबाजी के लिए उतरना होगा। साउथ अफ्रीका के पास पहली पारी के आधार पर 288 रनों की बड़ी बढ़त है, जिससे मैच पर उसकी पकड़ मजबूत हो गई है।
पंत ने किया रिव्यू बर्बाद
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे पंत नंबर पाँच पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरे, लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए। वह केवल आठ गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हो गए। मार्को जानसेन की एक गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। साउथ अफ्रीका की अपील पर अंपायर ने उन्हें तुरंत आउट दे दिया।
हालांकि, आउट होने के बाद, ऋषभ पंत ने तुरंत डीआरएस (DRS) लेने का फैसला किया। लेकिन रीप्ले में साफ हो गया कि गेंद ने उनके बल्ले का मोटा किनारा लिया था, और अंपायर का फैसला सही था। पंत का रिव्यू बर्बाद गया और उन्हें निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications