WATCH VIDEO : फील्डर ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से लपका कैच, देखते ही रह गए पुजारा

केपटाउन। साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरे टेस्ट के लिए जंग जारी है जो न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद जरूरी है, क्योंकि जो टीम जीतेगी वो सीरीज पर कब्जा कर लेगी। ऐसे में मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरा जोर लगा रहे हैं। वहीं खेल के तीसरे दिन उस समय खतरनाक फील्डिंग देखने को मिली जब भारतीय टीम मेजबान के सामने लक्ष्य रखने के लिए बल्लेबाजी कर रही थी।

यह भी पढ़ें- पुजारा-रहाणे को फैंस ने कर दिया रिटायर, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

हवा में छलांग लगाते हुए लपका कैच

हवा में छलांग लगाते हुए लपका कैच

हुआ ऐसा कि तीसरे दिन भारत की ओर से विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा दूसरी पारी के लिए मैदान पर थे। लेकिन दिन के शुरूआत की दूसरी गेंद पर ही मार्को जेनसन ने पुजारा को आउट कर दिया। पुजारा को आउट करने के लिए लेग स्लिप में खड़े किगन पीटरसन ने हवा में छलांग लगाते हुए शानदार कैच लपका। हुआ ऐसा कि मार्को ने ओवर की दूसरी गेंद पुजारा को बाउंसर मारा। पुजारा ने इसे छोड़ने के लिए हाथ ऊपर उठाए, लेकिन इस दाैरान उछाल ले बैठी गेंद हल्का सा किनारा बल्ले से खा बैठी। गेंद पीछे की ओर तेजी से गई जहां खड़े पीटरसन ने चुस्ती दिखाते हुए हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से कैच लपक लिया।

देखते ही रह गए पुजारा

देखते ही रह गए पुजारा

वहीं इस कैच को देख अफ्रीकी खेमा खुश हो गया बल्कि पुजारा भी देखते ही रह गए कि आखिर वह गेंद से बल्ले का किनारा कैसे लगा बैठे। टरसन का कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया. उनकी फील्डिंग की तारीफ हो रही है। साथ ही उनके इस कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी के साथ पुजारा की पारी का अंत हो गया जो 33 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। यह भारत का 53 के स्कोर पर तीसरा विकेट था।

पीटरसन की बल्लेबाजी भी रही शानदार

वही पीटरसन की बात करें तो उनकी बल्लेबाजी भी इस मैच में कमाल की रही। उन्होंने पहली पारी में 166 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसकी बदाैलत साउथ अफ्रीका को 200 रन का आंकड़ा पार करने में मदद की। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाज बड़ा प्रभाव डालने में नाकाम रहे थे, जिस कारण उनकी टीम पहली पारी में 210 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे।

इससे पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 223 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा ने भी 43 रन का योगदान दिया। कोई और कुछ खास नहीं कर पाया। इस दाैरान साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा 4 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। भारत ने सेंचुरियन में हुआ सीरीज का पहला टेस्ट 113 रनों से जीता था तो जोहान्सबर्ग में हुए दूसर टेस्ट को मेजबान ने सात विकेट से अपने नाम कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+