IND vs SA: कब और कहां होंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के मैच, जानें पूरा शेड्यूल
IND vs SA, Test Schedule: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया का धमाका देखने को मिला था। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पराजित कर दिया।
अब मौका टेस्ट सीरीज खेलने का है। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का सामना फिर से दक्षिण अफ्रीकी टीम से होना है। टेस्ट सीरीज में भारत के लिए चुनौती कम नहीं होने वाली है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट सीरीज कब होगी?
दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले खेलने हैं। पहला टेस्ट मैच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होना है। यह मुकाबला 26 दिसम्बर को खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन 3 जनवरी को होना है। सीरीज में दो ही टेस्ट मुकाबले खेले जाने हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट सीरीज कहां होगी?
दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के बाद अगले मैच का आयोजन केपटाउन में होना है। यह मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाना है। भारतीय टीम के लिए यह सीरीज अहम रहेगी, एक बार भी टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में नहीं जीती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नज़रें रहने वाली हैं। फैन्स की चाहत है कि टीम इस बार सीरीज जरुर जीते।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों का समय अलग है। पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। दूसरा टेस्ट मैच दोपहर 2 बजे केपटाउन में खेला जाएगा। इन मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार पर भी सीरीज का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications